Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:58 AM IST

गीजर को चुटकी में करना है क्लीन तो फॉलो करें ये टिप्स एंड हैक्स

इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी आसानी से गीजर की सफाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
Updated:- 2022-12-06, 14:46 IST
how to clean geyser at home

'ठंडे-ठंडे पानी से नहाना चाहिए। नहीं, नहीं-सर्दियों के मौसम में ठंडे-ठंडे पानी से नहाने का मतलब तबियत ख़राब करना'। जी हां, गर्मी के मौसम में तो नहीं, लेकिन सर्दी के मौसम में नहाने के लिए लगभग हर घर में वाटर हीटर रॉड या फिर गीजर का इस्तेमाल होता है।

गीजर से पानी जल्दी गर्म तो होता है, लेकिन एक साल इस्तेमाल नहीं करने या सफाई नहीं करने के चलते गीजर के ऊपर गंदगी की एक मोटी परत जम जाती है। कई बार गीजर की सफाई नहीं करने पर पाइप या कनेक्शन पॉइंट पर जंग भी लग जाती है जिसके चलते पानी की सप्लाई में दिक्कत होती है।

इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से गीजर की सफाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

सबसे पहले करें ये काम

Water Heater cleaning tips

गीजर को साफ करना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन सफाई करने से पहले आपको कुछ तैयारियां करने की ज़रूरत है। इसके लिए सबसे पहले गीजर की पॉवर को ऑफ़ कर दें। गीजर बाथरूम में कुछ ऊंचाई पर लगा होता है। ऐसे में इसकी सफाई के लिए आपको एक सीढ़ी की ज़रूरत पड़ सकती है। सफाई के लिए दस्ताना और मास्क का इस्तेमाल ज़रूर करें।

इसे भी पढ़ें:काली हो गई है वाटर हीटर की रॉड तो इन टिप्स एंड हैक्स से करें क्लीन

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

tips to clean geyser at home

गीजर के ऊपर जमी गंदगी को आसानी से साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से गीजर के ऊपर मौजूद गंदगी के साथ-साथ दाग-धब्बे भी आसानी से साफ हो जाएंगे। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • सबसे पहले 2 लीटर पानी में 4-5 चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब इस मिश्रण को हल्का गुनगुना कर लें और स्प्रे बोतल में भर लें।
  • इसके बाद गीजर के साइड में सीढ़ी का इस्तेमाल करते हुए स्प्रे का छिड़काव कर लें।
  • लगभग 10 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।

बोरेक्स पाउडर का इस्तेमाल करें

easy tips to clean geyser

कीड़े भगाने या घर की सफाई करने के लिए आपने एक बार नहीं बल्कि कई बार बोरेक्स पाउडर का इस्तेमाल किया होगा। ऐसे में आप इसके इस्तेमाल से गीजर की सफाई करने के अलावा कनेक्शन पॉइंट लगी जंग को हटानेके लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • सबसे पहले 1-2 लीटर पानी में 3-4 चम्मच बोरेक्स पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब गीजर के साइड में सीढ़ी/कुर्सी का इस्तेमाल करते हुए मिश्रण का छिड़काव कर लें।
  • इधर 2 चम्मच बोरेक्स पाउडर में पानी की कुछ बूंदों को डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करके जंग वाली जगह लगा दें।
  • लगभग 10 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।

इसे भी पढ़ें:सिरेमिक रूम हीटर को साफ करना होगा आसान, अपनाएं ये टिप्स एंड हैक्स

इन चीजों का भी करें इस्तेमाल

गीजर की सफाई के लिए आप सिर्फ बेकिंग सोडा या फिर बोरेक्स पाउडर ही नहीं बल्कि अन्य कई चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सिरके, डिटर्जेंट या फिर हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

सफाई के बाद करें ये काम

जिस तरह सफाई से पहले आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की ज़रूरत है ठीक उसी तरह गीजर की सफाई करने के बाद भी आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। सफाई के बाद गीजर को लगभग 20-30 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। 30 मिनट बाद प्लग को लगाकर एक बार चेक कर लें। प्लग लगाते समय या फिर ऑन करते समय हाथों में ग्लोव्स और चप्पल ज़रूर पहने।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।

Image Credit:(@i.ytimg)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।