किचन ग्रिल में लगी जंग को हटाने के आसान टिप्स एंड हैक्स

यह अनुमान देखा जाता है कि किचन का सिंक खिड़की के पास ही होता है। मेरे घर में कुछ ऐसा ही है। शायद आपके भी घर में खिड़की के पास ही किचन का सिंक होगा।
खिड़की के पास सिंक होने की वजह से कई बार पानी खिड़की की ग्रिल पड़ते रहता है जिसके वजह से ग्रिल में जंग लग जाती है। अगर खिड़की का ग्रिल लोहे की है तो जंग काफी तेज लगती है। ऐसे में समय-समय पर ग्रिल की सफाई नहीं करते हैं तो ग्रिल ख़राब भी हो जाती है।
इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से किचन ग्रिल में लगी जंग को साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

घर की सफाई या फिर खाना बनाने के लिए आपने एक बार नहीं बल्कि कई बार बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया होगा, लेकिन आपको बता दें कि इसके इस्तेमाल से किचन की खिड़की की ग्रिल में लगी जंग को आसानी से हटा सकते हैं। इससे जिद्दी से जिद्दी जंग आसानी से निकाल सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-
सामग्री
- बेकिंग सोडा-3 चम्मच
- नींबू का रस-2 चम्मच
- पानी-1/2 कप
- सैंडपेपर
मिश्रण बनाने और जंग हटाने का तरीका

- सबसे पहले ग्रिल को एक बार कपड़ा से साफ कर लें।
- इधर एक बाउल में बैकिंग सोडा को डालें।
- अब इसमें नींबू का रस और ज़रूरत के हिसाब से पानी को डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें।
- इसके बाद मिश्रण को जंग वाली जगह पर लगाकर लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 10 मिनट बाद सैंडपेपर से रगड़कर साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें:गंदी प्लास्टिक की कुर्सी को 5 मिनट में साफ करता है यह 1 घरेलू नुस्खा
बोरेक्स पाउडर का करें उपयोग

बोरेक्स पाउडर एक ऐसी चीज है जिसके इस्तेमाल से लोहे पर मौजूद किसी जिद्दी से जिद्दी जंग को आसानी से हटा सकते हैं। अगर ग्रिल पर किसी चीज का दाग भी लगा है तो आप उसे आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
सामग्री
- बोरेक्स पाउडर-3 चम्मच
- नमक-2 चम्मच
- क्लीनिंग ब्रश
- पानी
मिश्रण बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका
- सबसे पहले एक बाउल में बोरेक्स पाउडर और नमक को डालकर मिक्स कर लें।
- अब इसमें ज़रूर के हिसाब से पानी को डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
- इसके बाद मिश्रण को जंग वाली जगह पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 5 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश या फिर सैंडपेपर से रगड़कर साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें:सिलाई मशीन की सफाई और ऑयलिंग ऐसे करें, नहीं होगी कभी खराब
इन चीजों का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

किचन ग्रिल में लगी जंग को हटाने के लिए बेकिंग सोडा और बोरेक्स पाउडर के अलावा अन्य कई चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप नमक और नींबू का रस, सिरका या फिर हाइड्रोजन पेरॉक्साइड के इस्तेमाल से भी जंग की सफाई कर सकते हैं। इसके अलावा आप अमोनिया पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
नोट: कोशिश करें कि खिड़की पर पानी न पड़े। अगर लोहे की ग्रिल है तो फिर आपको कुछ अधिक ही ध्यान देने की ज़रूरत है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@gharpedias,hz)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।