क्या आप जानती हैं आधार कार्ड की हिस्ट्री कैसे चेक करते हैं? कब बदला था नाम, नंबर, एड्रेस...मिनटों में लगेगा पता

How To Check Aadhar Card Update History: आधार कार्ड एक बहुत ही जरूरी डॉक्युमेंट हैं। अक्सर लोग इसमें कुछ चीजें जैसे नाम, पता और फोन नंबर आदि अपडेट करवाते रहते हैं। अगर आप ये जानना चाहते हैं कि आपका आधार कार्ड कितनी बार अपडेट हुआ है, तो कुछ आसान स्टेप्स की मदद से आप इस बात का पता लगा सकते हैं। आइए जानें, आधार कार्ड अपडेट हिस्ट्री कैसे देखें? 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-11, 14:00 IST
How To Check Aadhar Card Update History

How Can I Check My Aadhaar Update History: आधार कार्ड भारत में सबसे जरूरी डॉक्युमेंट्स में से एक माना जाता है। अक्सर कुछ गलतियों या बदलावों के कारण आधार कार्ड में नाम, मोबाइल नंबर और अड्रेस बदलवाने की जरूरत पड़ती है। संस्‍था यूनिक आइडेंटिफ‍िकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI नागरिकों को अपने आधार कार्ड को अपडेट करने और उसमें सुधार करने की सुविधा देती है। इसके अलावा, UIDAI आपको अपने आधार कार्ड की हिस्ट्री के बारे में पता लगाने की भी सुविधा देती है।

अगर आपको ये जानना है कि आपका आधार कार्ड कब-कब अपडेट किया गया है या उसमें कितने बदलाव किए जा चुके हैं, तो आप यूआईडीएआई की वेबसाइट या एमआधार ऐप की मदद ले सकते हैं। ये बहुत ही काम का फीचर है। अगर आपको शक है कि आपके आधार कार्ड में कोई बदलाव हुआ है, जो आपने खुद नहीं करवाया है, तो आप उसका भी पता लगा सकते हैं। आइए जानें, आधार कार्ड कितनी बार अपडेट हुआ है कैसे पता करें? आधार कार्ड की अपडेट हिस्ट्री कैसे चेक करते हैं?

आधार अपडेट हिस्‍ट्री से क्या पता चलेगा?

What will be revealed from Aadhaar update history

आधार अपडेट हिस्‍ट्री की मदद से आप जान सकते हैं कि आपके आधार में कितनी बार नाम अपडेट किया गया है। एड्रेस को आधार कार्ड में कितनी बार बदला गया। साथ ही इससे पता चल सकता है कि आधार कार्ड में मोबाइल नंबर और फोटो अपडेट कितनी बार करवाया गया है। इस तरीके से आपको डेट ऑफ बर्थ में किए गए बदलाव की हिस्ट्री भी पता लग सकती है।

आधार अपडेट हिस्‍ट्री कैसे चेक करें?

How to check Aadhaar update history

अगर आपको लगता है कि आपके आधार कार्ड में आपकी जानकारी के बिना कुछ बदलाव किए गए हैं, तो आप इन आसान स्टेप्स से इस बात का पता लगा सकते हैं।

  • स्‍टेप 1 : इसके लिए आपको यूआईडीएआई वेबसाइट या एमआधार ऐप पर जाना होगा। ऐप पर लॉगिन करते ही आपको माईआधार का ऑप्शन दिखेगा।
  • स्‍टेप 2: ऐप में आगे आपको ‘अपडेट योर आधार’ का ऑप्शन दिखेगा। इसमें जाएं फिर आपको ‘आधार अपडेट हिस्‍ट्री’ का ऑप्शन मिल जाएगा।
  • स्‍टेप 3 : अब आगे आपको अपने आधार डिटेल्‍स या वर्चुअल आईडी दर्ज करने होंगे। आधार की डिटेल्‍स जमा करने के बाद ‘सेंड ओटीपी’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • स्‍टेप 4 : रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको ओटीपी मिलेगा। उसे एमआधार ऐप पर दर्ज करें।
  • स्‍टेप 5 : अब क्लिक का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करते ही आपकी सारी आधार अपडेट हिस्ट्री सामने आ जाएगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: her zindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP