Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:40 AM IST

आपकी बेटी को छत्तीसगढ़ सरकार देगी 1 लाख रुपये, ऐसे करें अप्लाई

छत्तीसगढ़ नोनी सुरक्षा योजना के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर या गरीब परिवार की बच्चियों को शिक्षा के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई थी।
Updated:- 2023-08-04, 09:34 IST
noni suraksha yojana online apply

नोनी सुरक्षा योजना के तहत गरीब परिवार की लड़कियां जिनकी उम्र 18 साल होगी उन्हें 12वीं उत्तीर्ण करने पर 1,00000 रुपये की सहायता दी जाएगी। इस योजना से रजिस्टर हुई लड़कियों के नाम पर भारतीय जीवन बीमा निगम को 5 साल तक हर साल 5000 रुपये भी प्रदान किये जायेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा शुरू की गई नोनी योजना में आप कैसे अप्लाई कर सकती हैं? चलिए हम आपको बताते हैं।

क्या है छत्तीसगढ़ नोनी सुरक्षा योजना?

chhattisgarh noni suraksha yojana

छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं और इसका मुख्य उद्देश्य लड़कियों को शिक्षित करना है। इस योजना के माध्यम से लड़कियों के विकास के लिए राज्य के सभी गरीब परिवारों को जागरूक भी किया जाता है।

सरकार के द्वारा चलाई जा रही इस योजना के तहत मिलने वाली धनराशि से राज्य की गरीब परिवार की लड़कियां अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं।(बच्चों के लिए फायदेमंद हैं ये स्किम्स)

इस योजना में आप तभी अप्लाई कर सकती हैं अगर आपकी बेटी का जन्म 1 अप्रैल 2014 में हुआ है और छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना भी जरूरी है।

इसे जरूर पढ़ें-Ladli Behna Yojana: योजना के तहत महिलाओं को सरकार दे रही है 1000 रुपये

कैसे करें छत्तीसगढ़ नोनी योजना में अप्लाई?

  • इस योजना में अप्लाई करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको जाना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें)
  • होम पेज पर आपको 'हमारे बारे में' में दिए गए सेक्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको कार्यक्रम और योजनाएं वाले विकल्प को चुनना होगा।
  • कार्यक्रम और योजनाएं के ऑप्शन पर क्लिक करते ही इसके नीचे आपको नोनी सुरक्षा योजना और नोनी सुरक्षा योजना आवेदन फॉर्म का ऑप्शन दिखाई देगा। इसके बाद आपको नोनी सुरक्षा योजना आवेदन फॉर्म के ऑप्शन को चुनना होगा और फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को भरना होगा। इस योजना में अप्लाई करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड, बेटी का जन् प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • सारी जानकारी को भरने के बाद जरूरी डॉक्युमेंट्स को सबमिट करना होगा।

इसे भी पढ़ेंः बिजली कनेक्शन मिलने में नहीं होगी देर, इस योजना में करें अप्लाई

इस प्रकार से आप योजना में अप्लाई कर सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

  

 

Image Credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।