Easy Hack: कपड़ों पर लगे इंक के दाग को हटाने के लिए ट्राई करें ये इजी हैक्स

अगर आपके किसी कपड़े पर इंक के दाग लग गए हैं और वो छुटने का नाम नहीं ले रहे हैं तो इसके लिए आप घर पर इन तरीकों को ट्राई कर सकती हैं।
Updated:- 2023-08-28, 15:50 IST
Clothes in stain remove

Ink Stain Remove: जब भी हम कोई कपड़ा पहनते हैं तो कई बार उनमें अलग-अलग दाग लग जाते हैं। इन्हें हटाने के लिए हम कई तरह के तरीकों को भी ट्राई करते हैं। लेकिन इंक का दाग लग जाए तो इसे छुटाना इतना आसान नहीं होता है। ये कपड़े धुलने के साथ-साथ हल्का जरूर हो जाता है लेकिन गायब नहीं होता। इंक के दाग सबसे ज्यादा नजर आते हैं हल्के कपड़ों पर।

इसकी वजह से कपड़े की पूरी रौनक खराब हो जाती है। अगर आपके भी किसी कपड़े पर इंक के दाग लगे हैं तो इन्हें हटाने के लिए आप घरेलू तरीकों को ट्राई कर सकती हैं। ये काफी आसान और काम आने वाले नुस्खे हैं इससे इंक का दाग भी निकल जाएगा। इसी के साथ कपड़ा डल भी नहीं नजर आएगा।

विनेगर और डिश सोप का करें इस्तेमाल (Vinegar And Dish Soap)

Ink Stain Remove

अगर आपको भी कपड़े से इंक का दाग हटाना है तो इसके लिए आप विनेगर और डिश सोप का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे दाग भी आसानी से निकल जाएगा। इसी के साथ कपड़ा भी पहले की तरह रहेगा। आपको इसे इस्तेमाल करने के लिए।

  • सबसे पहले एक कटोरी में विनेगर लेना है।
  • फिर इसमें डिश सोप को मिक्स करना है। 
  • इसके बाद इसे इंक के दाग पर लगाएं और हल्के हाथों से रब करें।
  • करीब 30 मिनट तक इसे कपड़े पर लगा रहने दें।
  • अब इसे पानी से साफ कर लें।
  • दाग बिल्कुल गायब हो जाएगा।

टिप्स: आप इसका इस्तेमाल शर्ट, पैंट और कुर्ती (जींस पर लगे दाग छुटाएं) पर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Stain Remover: इस 1 ट्रिक से आपके हर कपड़े से तेल के दाग होंगे साफ

कॉर्नस्टार्च और दूध का करें इस्तेमाल (How To Remove Ink Stain)

Remove ink stain

कई सारे ऐसे तरीके हैं जिनकी मदद से आप इंक के दाग को अपने कपड़े से साफ कर सकती हैं। इनमें से एक है कॉर्नस्टार्च और दूध। इससे भी आसानी से इंक (इंक के दाग को हटाने का हैक) का दाग हट जाता है। आप इसका इस्तेमाल घर पर कर सकती हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी लें।
  • अब इसमें कॉर्नस्टार्च और दूध एड करें।
  • इस दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें। 
  • फिर इसे इंक के दाग पर लगाएं और अच्छे से रब करें।
  • इसके बाद 30 मिनट के लिए लगे रहने दें।
  • अब पानी डालकर इसे साफ कर लें।
  • इससे आपके कपड़े पर लगे इंक का दाग साफ हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: इन आसान तरीकों से निकालें कपड़ों पर लगे दाग

इन हैक्स को ट्राई करें और इंक के दाग को साफ करें। इससे कपड़े का दाग साफ हो जाएगा, साथ ही कपड़े डल भी नजर नहीं आएंगे।

 

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- Freepik/ Herzindagi

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।