Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:30 AM IST

बच्चों को बिना किसी खर्च के घर पर पढ़ाने के लिए लें इन टिप्स की मदद

आजकल बच्चों की स्कूल और ट्यूशन की फीस बहुत ज्यादा हो गई है इसलिए आप कुछ टिप्स की मदद से अपने खर्च को कम कर सकते हैं। 
Updated:- 2022-11-14, 15:10 IST
free education tips

आज के समय में बच्चों के पढ़ाना थोड़ा मुश्किल है। स्कूल से लेकर ट्यूशन तक की ढेर सारी फीस देने पर पेरेंट्स की जेब पर अत्यधिक भार पड़ता है। हालांकि आप घर पर भी बच्चों को पढ़ाकर अपने खर्च को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप बच्चों को बिना किसी ज्यादा खर्च के पढ़ा सकते हैं। चलिए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से।

घर पर पढ़ाएं

home study

खर्च को कम करने के लिए घर पर पढ़ाई करना सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। प्राइमरी सेक्शन के बच्चों का पाठ्यक्रम ज्यादा मुश्किल नही होता है। ऐसे में आप उन्हें घर ही पढ़ा सकते हैं। वहीं अगर आपके बच्चे बड़े हैं तो आप उन्हें आसान सब्जेक्ट खुद ही पढ़ा कर खर्च कम कर सकते हैं। वहीं अगर विषय है तो सिर्फ उसकी ट्यूशन लगवा लें जिससे फिस कम भरनी पड़ेगी।

इसे भी पढ़ेंःSavings Plan: क्या आप भी नहीं कर पाते पैसों की बचत? तो ये तरीके आजमाएं

गूगल की लें मदद

आज गूगल पर आपको हर एक विषय से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी। फिर चाहे गणित की कोई एक्सरसाइज हो या साइंस का चैप्टर। ऐसे में आप अपने बच्चों को गूगल पर सर्च करके हर एक परेशानी की हल ढुंढ सकते हैं। साथ ही बच्चे भी वॉइस सर्च जैसे फीचर्स की मदद से पढ़ाई से जुड़े हर एक प्रश्न का हल निकाल सकते हैं।

यूट्यूब वीडियोज

यूट्यूब पर मौजूद वीडियो की में आपको पढ़ाई लिखाई, कविता, कहानी और मोटीवेशनल वीडियोज जैसे कई ऑप्शन मिल जाएंगे। इन सभी वीडियोज में मौजूद अच्छे कंटेंट को आप अपने बच्चों को दिखा सकते हैं।

फ्री क्लासेस और स्कॉलरशिप

free online classes

फ्री क्लासेस और स्कॉलरशिप की मदद से भी बच्चों को बिना किसी खर्च के पढ़ाया जा सकता है। बहुत सारे ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म पर आपको कोचिंग जैसी कई सुविधाएं मिल जाएंगी।

इसे भी पढ़ेंःSaving Tips: सैलरी हाथ में आए उससे पहले ही अपनाएं ये टिप्स, कभी नहीं होगी पैसों की किल्लत

इन टिप्स की मदद से आप स्कूल के अलावा पढ़ाई के लिए होने वाले खर्च को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इन टिप्स की बारे में आपकी क्या राय है? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।