सुनो सहेली! मच्छरों और कीड़ों की घर में हो जाएगी एंट्री बैन, बस हर कोने पर छिड़क लो यह होममेड स्प्रे...5 रुपये में हो जाएगा काम

मानसून की शुरुआत से ही घर में मच्छरों और कीड़ों की फौज आने लगती है। अक्सर महिलाएं परेशान रहती हैं कि आखिर इनसे छुटकारा कैसे पाया जाए। अगर आपका भी यही सवाल है, तो यह 5 रुपये वाला हैक आपकी मदद कर सकता है। 
homemade natural diy bug spray for home to get rid of bugs insects

मानसून आते ही घर में कीड़े-मकौड़ों, छिपकलियों और मच्छरों की फौज आ जाती है। बारिश के मौसम की नमी के कारण इनकी संख्या बढ़ने लगती है। ये न केवल देखने में खराब लगते हैं, बल्कि इनसे बीमारियों का खतरा भी रहता है। कीड़े-मकौड़े और कॉकरोच अगर खाने में पहुंच जाएं, तो कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकते हैं। वहीं, मच्छरों के काटने से भी कई बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में इन्हें घर से नौ-दो ग्यारह करना बहुत जरूरी है। अगर आप भी इसी कोशिश में हैं कि इन्हें कैसे घर में इनकी एंट्री बैन की जाए, तो घर में मौजूद कुछ चीजों से यह स्प्रे तैयार कर लीजिए। इससे सभी कीड़ों और मच्छरों की फौज आपके घर से रफूचक्कर हो जाएगी। इसे बनाना भी बहुत आसान है और इसमें कोई खर्चा भी नहीं है।

5 रुपये में कीड़ों की फौज घर से हो जाएगी रफूचक्कर

DIY spray for insects

  • घर में पड़ी कुछ चीजों की मदद से आप आसानी से इस स्प्रे को बना सकती हैं। इससे कीड़े-मकौड़ घर से भाग जाएंगे और घर में अच्छी सुगंध भी आएगी।
  • इसके लिए आपको 2 लौंग, 3-4 तेजपत्ते, आधा चम्मच नमक, 1 चम्मच बेकिंग सोडा, 1 टुकड़ा कपूर और 1 नींबू लेना है।
  • एक बर्तन में पानी गर्म करें। इसमें लौंग, तेजपत्ता और नमक डालकर अच्छे से उबाल लें। अब इसमें बेकिंग सोडा, कपूर और नींबू का रस मिलाएं। आपका स्प्रे तैयार है।
  • इसे आपको घर के हर कोने में छिड़कना है। इसे दरवाजों और खिड़कियों पर भी छिड़कना न भूलें। इससे मच्छर और कीड़े-मकौड़े मरने लगेंगे और इसकी गंध से दोबारा आपके घर में भी नहीं आएंगे।

यह भी पढ़ें-सुनिए जरा! मत करिए पैसे खर्च...नीम और नींबू की पत्तियों के ये 5 हैक्स करेंगे घर के छोटे-मोटे कामों की छुट्टी

bug diy spray

  • इसका 2-3 दिनों तक लगातार छिड़काव करें ताकि कीड़ों की घर में एंट्री पूरी तरह से बैन हो जाए।
  • आप कीड़ों-मकौड़ों को घर से भगाने के लिए लहसुन की मदद भी ले सकती हैं। आपको एक बोतल में लहसुन को कूटकर डालना है। इसमें कुछ बूंदें सिरका डालें। अब इसे अच्छे से हिला लें और थोड़ी देर छोड़ दें। इससे घर के कोने-कोने में स्प्रे करेंगे। मच्छर और कीड़े दुम दबाकर भाग जाएंगे।

यह भी पढ़ें- घर में इधर-उधर घूमने लगे हैं छिपकली के छोटे-छोटे बच्चे, यह 10 रुपये का नुस्खा करेगा मदद...दूर-दूर तक नहीं आएगी नजर

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP