पीली ततैया ने बालकनी में बना लिया है अपना घर? अपनाएं दादी-नानी के ये 3 कारगर तरीके.... एक नुस्खा तो सबसे आसान

How to get rid of yellow wasps from home: छत या बालकनी के कोने या दीवार को हफ्ते या महीने में अगर साफ न किया जाए, तो कब मधुमक्खियां छत्ता लगा लेती है। पता ही नहीं चलता है। अगर इस समस्या से परेशान है, तो नीचे बताए गए दादी-नानी के तरीके अपना सकती हैं।। बिना सोचे-समझे या लापरवाही से इसे हटाने का प्रयास किया जाए, तो इसका परिणाम खतरनाक साबित होता है। पर बता दें कि आप पुराने समय में अपनाए जाने वाले तरीकों को अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।
Tips to get rid of wasp
Tips to get rid of wasp

Pili Tatiya Ko kaise bhagayen: घरों की छत या बालकनी के कोने को समय-समय साफ या देखा न जाए तो मधुमक्खियां कब छत्ता लगा लेती है, पता ही नहीं चलता। कई बार तो ये ततैया खिड़की या दरवाजे के किनारे पर भी अपना घर बना लेती हैं। अगर ये एक बार छत्ता लगा ले, तो इन्हें हटाना न केवल मुश्किल होता है बल्कि खतरे से भरा भी रहता है। खासतौर से अगर आपके घर छोटे बच्चे हैं, तो मधुमक्खी का छत्ता लगा है तो लंबे समय तक डर बना रहता है। अब ऐसे में लोग इसे हटाने के लिए बाजार में मिलने वाला केमिकल स्प्रे या प्रोफेशनल्स को बुलाकर लाते हैं। पर आपको बता दें कि आप ततैया के छत्ते को हटाने के लिए पुराने जमाने में अपनाए जाने वाले तरीके अपना सकती हैं। इन तरीकों की खास बात यह है कि आपको पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस इसके लिए आपको थोड़ी सी सावधानी बरतनी पड़ेगी। नीचे लेख में जानिए छत्ते का सफाया करने के लिए कौन से सस्ते तरीके अपना सकती हैं-

मधुमक्खी को छत्ते से हटाने के लिए क्या करें?

easy hacks to get rid of wasp

अगर घर के किसी किनारे पर मधुमक्खी छत्ता बना ले, तो इसे हटाना मुश्किल हो जाता है। अगर जैसे-तैसे करके आपने इसे हटाने की कोशिश की, तो यह परेशानी खड़ा कर सकता है। परंतु अगर आप साबुन के पानी, नीम की पत्ती, कंडे का धुआं, प्याज और लहसुन का इस्तेमाल कर सकती हैं।

छत्ते से ततैया हटाने के लिए साबुन के पानी का करें इस्तेमाल

ततैया को हटाने के लिए अगर आप तुरंत बाजार चले जाते हैं, तो रुकिए बता दें कि आप डिटर्जेंट या साबुन के पानी से छत्ता को हटा सकती हैं। नीचे जानिए प्रयोग करने और बनाने का तरीका

कैसे करें उपयोग

How to get rid of Yellow Wasp

  • छत्ते को हटाने के लिए साबुन के पानी को बनाने के लिए एक बाल्टी में दो से तीन मग पानी लें।
  • अब इस पानी में डिटर्जेंट या साबुन को डालकर अच्छे से मिलाएं, जब तक यह घुल नहीं जाता है।
  • छिड़काव करने से पहले घर की खिड़कियां दरवाजे बंद कर दें ताकि मधुमक्खी अंदर न घुस सकें।
  • दूसरी बात छिड़काव करते समय पूरे शरीर को ढककर रखें।
  • इसके बाद इस पानी को स्प्रे बोतल में भरकर छत्ते पर छिड़कें।
  • साबुन का पानी ततैया के पंख में चिपक जाता है, जिसकी वजह से यह उड़ नहीं पाती है और नीचे गिर जाती है।
  • यह उपाय शाम और सुबह के समय करें। इस दौरान ततैया कम सक्रिय होती हैं।
  • जब ततैया नीचे गिर जाए, तो इन्हें दूर ले जाकर फेंके।

इसे भी पढ़ें-दरवाजा ही नहीं, अब दीवार भी है दीमक का निशाना? इन 5 तरीकों से करें जड़ से सफाया... बस खर्च होंगे 50 रुपये

नीम की पत्ती वाला तरीका आ सकता है काम

neem leave trick to get rid of Yellow Wasp

छत्ते से मधुमक्खियां छुट्टी करने के लिए आप नीम की पत्ती वाला तरीका अपना सकती हैं। इसके लिए आप ताजी और सूखी दोनों पत्तियों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

कैसे करें नीम की पत्ती का इस्तेमाल

छत्ते से ततैया को हटाने के लिए नीम की पत्ती लें। अगर आपके घर में आस-पास नीम का पेड़ है, तो ताजी पत्ती का इस्तेमाल करें। अगर नहीं तो सुखी पत्तियों को सुखाकर स्टोर करें।

  • नीम की पत्ती को मिट्टी के एक बर्तन में रखें और उपले का एक छोटा सा टुकड़ा डालें।
  • अगर उपला नहीं है, तो इस पर कपूर या लकड़ी के छोटे-छोटे टुकड़े डालकर आग लगाएं।
  • कुछ देर सुलगने के बाद छत्ते वाली जगह पर ले जाकर धुआं दिखाएं।
  • धुआं मधुमक्खियों को दूर जाने में मदद करेगा।
  • ततैया के उड़ने के बाद छत्ते को हटाएं।

मधुमक्खियों को उड़ाने के लिए प्याज को डोरी से लटकाएं

how to get rid of Yellow Wasp with onion

प्याज से आने वाली तेज महक पीली मधुमक्खियों को रास नहीं आती है। अब ऐसे में ये मक्खियां जिस जगह पर प्याज रखी होती है, वहां से दूर भागती हैं। ऐसे में आप छत्ते हटाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

  • 2-4 प्याज लेने के बाद इसे चार भाग में काट लें।
  • अब सभी प्याज को डोरी में फंसाकर, उस जगह पर लटकाएं, जहां ततैया ने छत्ता बना रखा है।
  • इसके अलावा ततैता छत्ता हटाने के लिए लौंग, उपला और लहसुन का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- बारिश में लाल चीटियां ने बिल से निकलकर किचन में बना लिया है ठिकाना, यह 1 जादुई नुस्खा करेगा नौ-दो ग्यारह

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • मधुमक्खी को घर से दूर हटाने के लिए क्या करें?

    मधुमक्खी को घर से दूर हटाने के लिए उपले का धुआं कर सकती हैं।
  • ततैया को छत्ते से भगाने के लिए क्या करें?

    ततैया को छत्ते से भगाने के लिए प्याज को डोरी में बांधकर लटकाएं।