होली भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे रंगों के पर्व के रूप में मनाया जाता है। हिंदू धर्म के लिए यह सिर्फ एक त्योहार नहीं है, बल्कि सामाजिक सौहार्द, प्रेम, भाईचारे और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। होली का त्योहार जात-पात, ऊंच-नीच की भेदभाव को मिटाकर सभी को एकता और प्रेम के रंग में रंगने का संदेश देता है।
होली पर लोग गुलाल, अबीर और रंगों से खेलते हैं। इस दिन रंग-गुलाल से खेलने के बाद अगर आप भी घर में बैठकर कुछ मजेदार गेम्स और एक्टिविटीज का आनंद लेना चाहते हैं, तो कुछ गेम्स और फन एक्टिविटीज कर सकते हैं। ये गेम्स बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी के लिए हैं और होली के जश्न को और भी खास बना देंगे। चलिए यहां उन गेम्स के बारे में जान लेते हैं।
होली पार्टी गेम्स और फन एक्टिविटीज
रंगों का तंबोला
तम्बोला गेम यूं तो काफी पॉपुलर है। आप अपने घर की पार्टी में को थोड़ा होली टच देकर होली खेल सकते हैं। नंबरों की बजाय रंगों के नाम लिखें और बुलाने के लिए रंग से जुड़े मजेदार क्लू दें। इस दौरान जीतने वालों को होली-थीम वाले गिफ्ट्स दें। इसके लिए आप गुलाल के पैकेट और मिठाई आदि उपहार में दे सकते हैं।
रंग बिरंगी रस्साकशी
होली के रंगों में रंगी हुई रस्सी से टीम बनाकर रस्साकशी खेलें। हारने वाली टीम को मजेदार सजा दें। इसके लिए आप उन्हें सजा के तौर पर चेहरे पर रंग लगा सकते हैं। वहीं विनर टीम को कुछ गिफ्ट्स दे सकते हैं।
होली क्विज गेम
होली से जुड़े मजेदार सवाल पूछें, जैसे होली से जुड़ी पौराणिक कथाएं, बॉलीवुड के होली गाने, राज्यों में होली के अलग-अलग नाम आदि सवाल पूछ सकते हैं। इससे बच्चों का ज्ञान बढ़ेगा और उन्हें होली के बारे में जानने का मौका भी मिलेगा। अगर आप होली की शाम घर में पार्टी एंजॉय कर रहे हैं, तो इस तरह के गेम्स खेल सकते हैं। सही जवाब देने वाले को गुझिया या ठंडाई जैसी ट्रीट दे सकते हैं।
म्यूजिकल रंग कुर्सी
यह म्यूजिकल चेयर गेम का होली वर्जन है। जब तक गाना बजे, सभी को रंग और गुलाल हवा में उछालते हुए नाचना होगा। गाना बंद होते ही जो कुर्सी नहीं पकड़ पाया, वह आउट हो जाएगा। इस तरह एक-एक करके सारे आउट होते चले जाएंगे। आखिर में सिर्फ एक इंसान बचेगा, जो विनर कहलाएगा। गेम जीतने वाले को आप होली गिफ्ट हैंपर तोहफे में दे सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-होली में खूब वायरल होते हैं ये Funny Memes, आप भी अपनों को भेजकर सेलिब्रेट कीजिए रंगों का त्योहार
ठंडाई चैलेंज
ठंडाई के गिलास दिए जाएं और सभी को बिना रुके खत्म करना होगा। इस दौरान जो सबसे पहले ठंडाई खत्म करेगा, वह जीतेगा। जीतने वालों को होली थीम के गिफ्ट्स दें। पूरा माहौल होली के गानों से भरपूर रखें।
इसे भी पढ़ें-होली के बाद रंगों से गंदा हो गया है किचन, तो इन टिप्स की मदद से करें साफ
पानी में गुब्बारे पकड़ो वाला गेम
एक बड़ी टब या बाल्टी में रंगीन पानी भरें और उसमें पानी से भरे गुब्बारे डाल दें। खिलाड़ियों को बिना हाथ लगाए सिर्फ मुंह से गुब्बारे निकालने होंगे। जो सबसे ज्यादा गुब्बारे निकालेगा, वही विजेता होगा।
इसे भी पढ़ें-होली खेलते वक्त न करें ये 5 गलतियां, वरना आंखों को हो सकता है गंभीर नुकसान
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों