Dussehra Wishes & Quotes 2025: क्रोध पर दया, क्षमा की विजय, अज्ञान पर ज्ञान की विजय...दशहरे के मौके पर अपनों को भेंजे ये चुनिंदा विशेज

Happy Dussehra Qoutes 2025: राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे। सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।। दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं...प्रत्येक वर्ष अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस साल यह दिन 2 अक्टूबर को पड़ रहा है। इस दिन श्री राम ने रावण और माता दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का वध किया था। इस मौके पर जगह-जगह पर रावण का पुतला जलाया जाता है, जो अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में लोग रिश्तेदारों, दोस्तों और परिवारवालों को विशेज भेज इस दिन की शुभकामनाएं देते हैं। अगर आप विजयदशमी के शुभ मौके पर अपनों को बधाई देना चाहते हैं, तो इस लेख में आज हम आपके लिए चुनिंदा विशेज कोट्स लेकर आए हैं।
दशहरा विशेज 2025 (Dussehra Wishes 2025)
1. बुराई के अंधकार पर हो अच्छाई की जीत,
हर ओर फैले खुशियों का मीत।
दुर्गा मां का आशीर्वाद सदा आपके साथ रहे,
दशहरे की शुभ बेला, जीवन में उत्साह भरे।
2. क्रोध की अग्नि हो शांत, जीवन में क्षमा आए,
अज्ञान का हर बादल, ज्ञान की धूप से हट जाए।
यह पर्व सिखाता है कि सत्य सदा अडिग रहता है,
दशहरा आपके जीवन में नई राह दिखाता है।
3. रावण दहन के साथ ही, आपके दुख जल जाएं,
सफलता और समृद्धि के नए द्वार खुल जाएं।
विजयादशमी का यह पावन त्योहार लेकर आए,
आपके घर-परिवार में खुशियां ही खुशियां छाएं।
4. श्री राम के आदर्शों से हो जीवन प्रकाशित,
हर बुराई और द्वेष हो अब समाप्त।
आज के दिन लें संकल्प, अच्छाई को अपनाने का,
आपको और आपके परिवार को दशहरे की बधाई!
5. मां दुर्गा की शक्ति आप में संचार हो,
हर मुश्किल, हर बुराई का तिरस्कार हो।
रावण के साथ, आपके मन के विकार भी जल जाएं,
विजयादशमी पर शुभ संकल्प जीवन में फल जाएं।
दशहरा कोट्स (Dussehra Quotes 2025)
6. बुराई के रावण का हो आज दहन,
आपके जीवन में आए खुशियों का नया वहन।
दशहरे का त्योहार लेकर आए उल्लास अपार,
मुबारक हो आपको विजयादशमी का ये प्यार भरा त्योहार।
7. क्रोध पर दया और क्षमा की विजय हो,
अज्ञान का अँधेरा, ज्ञान के प्रकाश से खो जाए।
राम की तरह आप भी हर बाधा पार करें,
दशहरा आपके जीवन को समृद्धि से सजाए।
8.खुशियों के दीप जलें, घर-आंगन जगमगाए,
दशहरा आपके जीवन में सौभाग्य अपार लाए।
सत्य और धर्म की राह पर चलते रहें आप सदा,
दशहरे की हार्दिक बधाई
9. हो विजय सत्य की सदैव यही है रीत,
राक्षस पे पुण्य की हो असीमित प्रीत।
अपने अंदर की हर नकारात्मकता को जलाओ,
विजयदशमी मनाओ और खुशियां फैलाओ।
10. आपके जीवन में लगे खुशियों का मेला,
कभी न आए कोई झमेला।
सदा सुखी रहे आपका बसेरा,
मुबारक हो आपको यह पावन दशहरा
दशहरा मैसेज 2025 (Dussehra Message in Hindi)
11. मन से मिटे छल और कपट,
सत्य और धर्म हो आपके जीवन का पट।
रावण सा घमंड न रहे किसी के मन में,
जीत हो सदा सच्चाई की, सभी के जीवन में।
12. जले अहंकार, लोभ और गुस्सा,
हर दिल में बस जाए दया और प्यार।
दशहरे का यही है संदेश,
सत्य के आगे झुकता है हर विशेष।
13. दशहरा है सच्चाई का त्योहार,
जो देता है जीने का आधार।
राम जी का आशीर्वाद पाओ,
हर मंजिल तक पहुंच जाओ।
14. अहं, द्वेष, दुर्भाव निकालें
मन के भीतर राम बिठा लें
विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
15. जैसे श्री राम ने जीता लंका को
वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया
इस दशहरे मिल जाएं आप को
दुनिया भर की सारी खुशियां
दशहरे की शुभकामनाएं
दशहरा स्टेटस (Dussehra Status 2025)
16. मां दुर्गा और श्री राम का आशीर्वाद
आप पर सदा बना रहे।
शुभ विजयदशमी
17. क्रोध, लोभ, अहंकार का हो दहन,
प्रेम, क्षमा और दया से सजे आपका मन।
सभी दुर्गुणों पर मिले आपको विजय,
शुभ दशहरा 2025
18. भगवान राम का आशीर्वाद सदा रहे आपके साथ
सफलता चूमे आपके कदम
हाथ में रहे अपनों का हाथ
19.राम जी की कृपा से हो खुशियों की बौछार,
शुभ हो आपका यह पावन त्योहार।
आपके जीवन में न आए कोई परेशानी,
हैप्पी दशहरा-2025
20.अज्ञान का नाश हो, ज्ञान का प्रकाश हो।
सत्य की जीत हो, प्रेम की विजयी हो।
शुभ दशहरा 2025
इसे भी पढ़ें- दशहरा पर Instagram Photo Caption के साथ हैशटैग क्या डालें नहीं समझ आ रहा है? यहां से देखें 20+ शॉर्ट आइडियाज
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।