herzindagi
creative decor ideas

इस होली इन 3 चीजों की मदद से करें घर की सजावट

होली पर करनी हैं घर की सजावट तो इन चीजों की लें मदद। आपका घर भी हो जाएगा खूबसूरत।  
Editorial
Updated:- 2024-03-11, 12:16 IST

होली का त्योहार हम अपने दोस्तों और परिवार के साथ सेलिब्रेट करते हैं। अगर आप भी इस होली अपने घर को नया लुक देना चाहती हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप कम बजट में अपने घर की सजावट कैसे कर सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप अपने घर को होली के लिए कैसे तैयार कर सकती हैं। 

कैंडल की मदद से करें सजावट

इस साल अपने घर को न्यू लुक देने के लिए आप कैंडल की मदद ले सकती हैं। घर के हर के कोने में आप चाहे तो कैंडल लगा दें। यह देखने में खूबसूरत लगेगा। रात के समय अगर आप अपनी फैमिली के साथ डिनर और मूवी प्लान कर रहे हैं तो यह सबसे बेस्ट विकल्प साबित हो सकता है। लैंटर्न ग्लास भी इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में बना हुआ है। ऐसे में आप अपने घर की सजावट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। 

वॉल हैंगिंग से करें सजावट

wall hanging for home

अगर आप अपने घर के दिवारों को सजाती है तो यह आपके घर को एक खास लुक दे सकती हैं। अगर आप भी अपने घर की सजावट करना चाहती हैं तो आपको अपने घर को सजाने के लिए वॉल हैंगिंग की मदद लेनी होगी। पेंटिंग, पोस्टर, पिक्चर फ्रेम जैसी चीजों की मदद से आप अपने दीवारों को एक नया लुक दे सकती हैं। इससे आपका घर और भी खूबसूरत दिखेगा। 

इसे जरूर पढ़ें - होली पार्टी के दौरान रंगों से खराब न हो जाएं बाल, इन घरेलू उपायों से रखें ख्याल

होम प्लांट से सजाएं अपना आशियाना

अपने घर को डिफरेंट लुक देने के लिए इस साल आप चाहे तो होम प्लांट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपके घर की खूबसूरती को बढ़ा देता है। बाजार में आपको कई तरीके के होम प्लांट मिल जाएगे। एरिका पाम, पाइन प्लांट, स्पाइडर प्लांट, पोथोस, गरबेरा डेजी, बोस्टोन फर्न, मनी प्लांट इस प्लांट की मदद से आप अपने घर को लिविंग एरिया को एक खूबसूरत लुक दे सकती हैं। खासकर आपको डाइनिंग एरिया की सजावट के लिए या फिर मुख्य दरवाजे की सजावट के लिए इन पौधों का इस्तेमाल करना चाहिए। 

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें - Holi Skin Care: रंग खेलने के बाद त्‍वचा हो रही है ड्राई तो लगाएं ये उबटन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

 

Image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।