Hariyali Teej ke Upay 2023: सुखी वैवाहिक जीवन के लिए हरियाली तीज पर करें ये उपाय

Hariyali Teej 2023 Par Kare Ye Upay: हिन्दू धर्म में तीज का बड़ा महत्व है। तीज सुहागिनों के लिए खास मानी जाती है। सावन में आने वाली हरियाली तीज का महत्व और भी बढ़ जाता है। सवान और तीज दोनों वैवाहिक सुख की प्राप्ति के लिए हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने और पति-पत्नी के बीच का तनाव दूर करने के उपाय बताए।
हमारे एक्सपर्ट का कहन है कि हरियाली तीज के दिन इन उपायों को करने से दांपत्य जीवन मधुर और स्थिर बना रहता है।
हरियाली तीज 2023 मन चाहा जीवनसाथी पाने का उपाय
- हरियाली तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें।
- मंदिर में मनवांछित वर का स्मरण कर 11 दीपक जलाएं।
- इससे जल्दी ही आपको आपका मन चाहा जीवनसाथी प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें: Hariyali Teej Kab Hai 2023: कब है हरियाली तीज? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
हरियाली तीज 2023 दांपत्य जीवन का क्लेश दूर करने का उपाय
- हरियाली तीज के दिन माता पार्वती (माता पार्वती के मंत्र) को केसर वाला दूध चढ़ाएं।
- सोलह श्रृंगार का सामान भी अर्पित कर सकते हैं।
- इससे वैवाहिक जीवन का क्लेश दूर होगा।
हरियाली तीज 2023 विवाह में हो रही देरी दूर करने का उपाय
- हरियाली तीज के दिन मां पार्वती को हल्दी (हल्दी के उपाय) की 11 गांठें अर्पित करें।
- ऐसा करने से विवाह जल्दी होने के योग बनने लगेंगे।
हरियाली तीज 2023 वैवाहिक जीवन खुशहाल बनाने का उपाय
- हरियाली तीज पर मां पार्वती को खीर का भोग लगाएं।
- फिर उस खीर को पति-पत्नी साथ में खाएं।
- इससे वैवाहिक जीवन में प्यार और खुशहाली आएगी।
हरियाली तीज 2023 संतान सुख पाने का उपाय
- हरियाली तीज के दिन किसी गरीब बच्चे को भोजन कराएं।
- उस बच्चे को खिलौने दान करें। इससे संतान प्राप्ति की बाधा दूर होगी।
यह भी पढ़ें: Sawan 2023: सावन में न करें ये गलतियां, भगवान शिव हो सकते हैं नाराज़
हरियाली तीज 2023 ससुराल में सम्मान पाने का उपाय
- हरियाली तीज के दिन पूजा के बाद पूजा की थाली को सास के हाथों में दें।
- फिर सास के हाथों से ही उस थाली में से कोई चीज लें या मांगें।
- इससे ससुराल में प्यार और सम्मान मिलने लगेगा।
आप भी हरियाली तीज के दिन इन उपायों को आजमाकर अपने वैवाहिक जीवन को सुखी बना सकती हैं और साथ ही दांपत्य जीवन के तनाव से छुटकारा पा सकती हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।