नए साल का आगाज हर कोई खुशियों के साथ करता है। इसके लिए कुछ लोग दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं, तो कुछ लोग अपने घर और ऑफिस को सजाकर नए साल की शुरुआत करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि घर और ऑफिस सुंदर से सजा होने से हर तरफ पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। इसके लिए कुछ लोग अपने घर और ऑफिस के किसी भी खास कोने में रंगोली बनाते हैं। लाइट्स से पूरे घर को सजाते हैं। आप भी अपने घर और ऑफिस पर सबसे आसान और जल्दी बनने वाली रंगोली को बना सकती हैं। इसके लिए आप आर्टिकल में बताए गए डिजाइन को ट्राई करें।
आप घर और ऑफिस में इस फोटो में नजर आने वाली रंगोली को बना सकती हैं। इस तरह की रंगोली को बनाने के लिए एक बॉक्स की मदद से आउटलाइन करें। अब इसके आसपास डॉट के निशान डालें। इसमें आप चाहें तो साइड कार्नर में नजर आने वाले गुलाब के फूल और पत्तियों के डिजाइन को बना सकती हैं। इसके बाद इसके अंदर एक स्केल की मदद से लाइन के डिजाइन को क्रिएट करें। इसके ऊपर लिखें वेलकम 2025। इस तरह की रंगोली जल्दी बनकर तैयार हो जाएगी। साथ ही, आपको कम कलर का इस्तेमाल करने को मिलेगा।
आप अपने घर और ऑफिस में लेटर डिजाइन वाली रंगोली को बना सकती हैं। इस तरह की रंगोली भी 15 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगी। इसे बनाने के लिए आपको पहले पेंसिल या चॉक की मदद से लेटर का डिजाइन बनाना है। इसके बाद कलर से इसकी आउटलाइन करनी है। फिर इसके अंदर अपनी पसंद का कलर डालें। इसके बाद किसी और कर से हैप्पी न्यू ईयर लिखें। इस तरह से आपकी रंगोली कम समय में बनकर तैयार हो जाएगी। साथ ही, आपका घर अच्छा लगेगा। इसके आसपास आप कैंडल लगा सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
नए साल का स्वागत करने के लिए आप अपने घर और ऑफिस में सिंपल सर्कल डिजाइन वाली रंगोली को बना सकती हैं। इस तरह की रंगोली के लिए आपको गोल डिजाइन बनाना है। इसके आसपास डॉट के निशान बनाने हैं। अब इन्हें ईयरबड की वजह से बाहर की तरफ फैलाने हैं। बीच में रंग भरकर 2025 लिखना है। इस तरह के रंगोली डिजाइन भी अच्छे लगेंगे।
आप घर और ऑफिस को सजाने के लिए हमेशा तोरण गेट पर लगाते हैं। इस बार आप तोरण डिजाइन वाली रंगोली को बनाएं। इस तरह की रंगोली भी बनने के बाद अच्छी लगती है। इसके लिए पहले आपको पेंसिल की मदद से डिजाइन बनाना है। अब उसकी आउटलाइन करके एक बॉक्स बनाना है। फिर नीचे की तरफ स्टार या फूलों के डिजाइन को पत्तियों के साथ क्रिएट करना है। उसमें रंग भरकर इसे कंप्लीट करना है। इस तरह के आपकी रंगोली बनकर तैयार हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Happy New Year Rangoli Designs: इन खूबसूरत रंगोली डिजाइन्स से करें नए साल का स्वागत, देखकर हर कोई करेगा तारीफ
घर और ऑफिस को सजाने के लिए आप कार्नर डिजाइन वाली रंगोली को बना सकती हैं। इसके लिए आपको कर्व डिजाइन में एक शेप क्रिएट करनी है। इसकी पतली आउटलाइन करनी है। अब इसके अंदर एक डार्क कलर को करना है। इसमें हैप्पी न्यू ईयर लिखना है। इसके आसपास फ्लावर डिजाइन बनाना है। इससे घर और ऑफिस अच्छा लगेंगे। साथ ही, रंगोली डिजाइन भी अच्छा लगेगा।
इसे भी पढ़ें: Easy Rangoli Designs: अंगूठी की मदद से आसानी से बन जाएंगे रंगोली के ये नए डिजाइन, देखकर मन हो जाएगा प्रसन्न
नए साल के मौके पर इन रंगोली डिजाइन को बनाएं। इससे आपके घर और ऑफिस में रंग भर जाएंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Instagram, Khushbu Mishra,rangolibysakshi_official
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।