Grand Indian Wedding In Dubai: भारत समेत तमाम देशों में शादी करने के रोज नए तरीके सामने आते हैं। यही कारण है कि शादी के खर्च में लगातार इजाफा हो रहा है। कुछ कपल तो अपनी शादी में इतना पैसा खर्च करते हैं कि उनकी शादी चर्चा की विषय बन जाती है। जपिंदर कौर और हरप्रीत सिंह चड्ढा ने भी अपनी शादी में पानी की तरह पैसा बहाया।
जपिंदर कौर-हरप्रीत सिंह की शादी (Who is the wife of Harpreet Chadha)
- जपिंदर कौर दुबई स्थित फैशन डिजाइनर हैं और हरप्रीत सिंह चड्ढा बिजनेसमैन हैं। कपल ने अपनी शादी के वेन्यू से लेकर आउटफिट्स तक, हर एक चीज को बहुत भव्य अंदाज से किया। शादी का जश्न दुबई में तीन अलग-अलग जगहों पर हुआ।
- शादी में 350 किलोग्राम गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां, दुल्हन की 12 और दूल्हे की 6 कैरेटकी अंगूठी, माणिक, हीरे और नीलम जैसे कीमती रत्नों से सजा 22 कैरेट सोने का मुकुट, 120 कैरेट का पोल्की वाला हार, लगभग 20 पाउंड वजन वाले लहंगे आदि का इस्तेमाल हुआ। शादी एक हर एक इवेंट को कपल ने बहुत ही खास तरीके से सेलिब्रेट किया।

आइए अब जानते हैं कि इससे भारत किन भारतीय जोड़ों ने अपनी शादी पर ढेर सारा पैसा खर्च किया था।
1. ईशा अंबानी और आनंद पीरामल
View this post on Instagram
मुकेश अंबानी की लाड़ली बेटी ईशा अंबानी की शादी में भी अंबानी परिवार ने खूब पैसा उड़ाया था। रिपोर्ट्स की मानें तो अंबानी परिवार ने 600 से 700 करोड़ रुपये की लागत में ईशा अंबानी की शादी की थी। ईशा ने अपनी शादी में करोड़ों का लहंगा पहना था।
इसे भी पढ़ेंःजानिए मुकेश अंबानी की लाडली ईशा अंबानी हर महीने कितना कमाती हैं
2. सुशांतो रॉय और सिमांतो रॉय
सहारा प्रमुख सुब्रतो रॉय के दोनों बेटों सुशांतो रॉय और सिमांतो रॉय की शादी भी भारत की सबसे महंगी शादीयों में से एक है। शादी में गोल्डन नैपकिन का भी इस्तेमाल किया गया था। इसके साथ-साथ उन्होंने 101 लड़कियों की भी शादी की जिम्मेदारी ली थी। 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च इस शादी में किया गया था।
3. राजीव रेड्डी और ब्राह्मणी
माइनिंग के राजदा जनार्धन रेड्डी के बेटे राजीव रेड्डी और ब्राह्मणी की शादी भी बेहद एक्सपेंसिव थी। एलसीडी (LCD) स्क्रीन कार्ड वाले वेडिंग कार्ड्स और करोड़ों के आउटफिट्स वाली इस शादी में औसतन 500 से 550 करोड़ रुपये तक का खर्च हुआ था।
इसे भी पढ़ेंःWedding Preparation: घर में है शादी? इन 5 कामों को बिल्कुल फ्री में कर सकते हैं आप
बता दें कि जल्द ही राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी भी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो सकता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों