गोवर्धन पूजा इस साल 2 नवंबर, दिन शनिवार को मनाई जाएगी। इस दिन गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान की प्रतिमा बनाई जाती है और उनकी पूजा की जाती है। शास्त्रों में बताया गया है कि गोवर्धन पूजा से न सिर्फ गोवर्धन भगवान प्रसन्न होते हैं बल्कि श्री कृष्ण की भी असीम कृपा मिलती है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं गोवर्धन पूजा की विधि और सामग्री एवं इस दिन जपे जाने वाले मंत्र।
गोवर्धन पूजा के लिए सामग्री के तौर पर शामिल करें गाय का शुद्ध गोबर, गेंदे के फूल, माला, पांच प्रकार की मिठाई, फल, खीर, रोली, साबुत अक्षत, बताशे, घी, दीया, रूई की बत्ती, धूप, नैवेद्य, गंगाजल, दही और शहद।
यह भी पढ़ें: Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा में गाय या भैंस किसके गोबर का करें प्रयोग?
गोवर्धन पूजा के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें। इसके बाद भगवान गोवर्धन का ध्यान करते हुए गाय के गोबर पर गंगाजल छिड़ककर उसे शुद्ध करें। फिर गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन की प्रतिमा बनाएं।
गोवर्धन भगवान की प्रतिमा को गेंदे के फूल, माला और रंगों से सजाएं। भगवान गोवर्धन को रोली का टीका लगाएं। फिर अक्षत और बताशे चढ़ाएं। एक कटोरी में दही और शहद घोलकर गोवर्धन प्रतिमा के पेट की ओर रखें।
इसके बाद भगवान गोवर्धन को पांच प्रकार की मिठाई, फल, नैवेद्य और खीर भोग में अर्पित करें। इसके बाद गोवर्धन भगवान के मंत्रों का जाप करें। आखिर में भगवान गोवर्धन की आरती के लिए घी का दीपक जलाएं।
यह भी पढ़ें: Govardhan Puja Upay 2024: गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर से करें ये 5 उपाय, बनी रहेगी सुख-समृद्धि
गोवर्धन पूजा के दिन आराधना के दौरान भगवान गोवर्धन के 'ओं नमो भगवते वासुदेवाय। गोवर्धनाय नमः।', 'ॐ श्री गोवर्धनाय नमः।', 'पातालं गच्छ गोवर्धन पर्वतं, तत्र कृता धर्मार्जितानि पुण्यानि।' आदि मंत्रों का जाप करें।
गोवर्धन पूजा के दिन इन मंत्रों का जाप करने से भगवान श्री कृष्ण की कृपा मिलती है और घर में धन-धान्य का वास बना रहता है। इसके साथ ही, कभी भी घर में अन्न की कमी नहीं होती है और शुभता का आगमन होता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते है कि आखिर क्या है गोवर्धन पूजा की विधि और सामग्री। साथ ही, यह भी जानें कि गोवर्धन पूजा के दिन किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।