हिंदू धर्म में अन्य त्योहार की तरह गोवर्धन पूजा का भी खास महत्व है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा अर्चना की जाती है। इसके लिए लोग घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाते और गोवर्धन भगवान की पूजा कर परिक्रमा लगाते हैं। साथ ही अन्नकूट का भोग लगाया जाता है। इस साल यह पर्व 22 अक्तूबर को मनाया जाएगा यानी दीवाली से 2 दिन बाद। इस खास मौके पर लोग कोट्स भेजकर रिश्तेदारों, दोस्तों और अपनों को गोवर्धन पूजा की बधाई देते हैं। अगर आप भी इस दिन अपनों को विश करने के लिए मैसेज करते हैं, तो इस लेख में हम आपके लिए कुछ चुनिंदा कोट्स लेकर आए हैं, जिसे आप भेज सकती हैं।
गोवर्धन पूजा है खुशियों का त्योहार,
कृष्ण का आशीर्वाद हो हर घर में अपरंपार
भक्ति की संजीदगी से सजाएं जीवन का पथ,
गोवर्धन की कृपा से हो सबका हर सपना सत्य।
हैप्पी गोवर्धन पूजा
प्रेम से जपो कृष्ण का नाम,
पूरे होंगे सारे अधूरे काम।
आज काम न करना कोई दूजा,
आज तो करना है गोवर्धन पूजा।
लोगों की रक्षा करने,
एक अंगुली पर पहाड़ उठाया।
उसी कन्हैया की याद दिलाने,
गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया।
हैप्पी गोवर्धन पूजा
चंदन की खुशबू, रेशम का हार,
धूप की सुगंध, दीयों की फुहार।
दिल की उम्मीदें और अपनों का प्यार,
मंगलमय हो आपके लिए गोवर्धन का त्योहार
कृष्ण की बंसी में बसी है रौनक,
गोवर्धन पूजा की घड़ी है मनमोहक।
भक्ति के रंग में रंग जाएं हम,
खुशियों की मिठास से भर जाएं हम।
गोवर्धन पूजा की बधाई- 2025
हर खुशी आपके द्वार आए,
जो आप मांगे उससे अधिक पाएं।
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाएं,
और ये त्योहार, खुशियों से मनाएं।
श्रीकृष्ण की शक्ति और उनकी भक्ति,
लाए आपके जीवन में खुशियों की बहार।
मुरली मनोहर कान्हा की कृपा से,
आपको हर कदम पर मिले सफलता अपार।
घमंड तोड़ इंद्र का
प्रकृति का महत्व समझाया,
ऊंगली पर उठाकर पहाड़
वो ही रक्षक कहलाया।
ऐसे बाल गोपाल लीलाधर को,
शत शत नमन हमारा
गोवर्धन की शुभकामनाएं।
मेरे प्रभु कन्हैया जिनका है नाम,
गोकुल जिनका है धाम।
ऐसे प्रभु श्री कृष्ण जी को,
हम सब करें प्रणाम।
आज है गोवर्धन पूजा का खास दिन,
कृष्ण के प्रेम में खो जाएं हम सब जन।
सजाएं अपने दिल में भक्ति का उजाला,
इस पर्व पर आए हर चेहरे पर हंसी का नजारा।
गोवर्धन पूजा का पावन पर्व,
जीवन में लाए सुख-समृद्धि और वैभव।
मिट जाएं सारे दुख और कष्ट,
खुशियों से भरा रहे आपका हर एक क्षण।
गोवर्धन बाबा जब कृपा करें,
जीवन में खुशहाली भरें।
अन्नकूट का भोग लगाएं,
कान्हा का आशीष पाएं।
बंसी की धुन पर सबके दुःख वो हरता है,
आज भी अपना कन्हैया कई चमत्कार करता है।
हर दिन भक्तों का दुःख दूर करता है,
ऐसे हैं अपना कृष्ण, गोवर्धन पूजा की बधाई।
गोवर्धन पर्व जीवन में लाए खुशियां हजार,
रिश्तों में बिखरे प्रेम और मिठास।
सदा रहे अपनों का साथ और विश्वास,
इतना खास हो यह त्योहार।
मुरली मनोहर ब्रज के धरोहर,
वह नंदलाला सबका प्यारा।
आज करें हम सब उनकी पूजा,
मिले हमें उनका आशीर्वाद सारा
गोवर्धन पूजा पर श्रीकृष्ण का आशीर्वाद मिले,
प्रेम और उल्लास से भरा हो हर दिन।
धन की वर्षा, खुशियों की बहार,
गोवर्धन पूजा हो बेहद खास त्योहार।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।