Govardhan Puja Wishes & Quotes 2025: गोवर्धन पूजा के मौके पर इन संदेशों के जरिए अपने दोस्तों और करीबियों को भेजें शुभकामनाएं

Govardhan Puja Wishes in Hindi: दिवाली के बाद लोग गोवर्धन पूजा का इंतजार करते हैं। यह पर्व जो पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर को मनाई जाएगी। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण की उस दिव्य लीला की याद दिलाता है, जब उन्होंने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों को मूसलाधार बारिश से बचाया था। इस दिन घर-घर में गोवर्धन पर्वत का कई लोग मिट्टी से भी निर्माण करते हैं। परिवार मिलकर पूजा-अर्चना करता है और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देता है। भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते है। इस दिन लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं और बधाई भी देते है। आप इस खास मौके पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को संदेश और शुभकामनाएं भेजना चाहती हैं तो हम आपके लिए चुनिंदा कोट्स लाए हैं।
गोवर्धन पूजा विशेज इन हिंदी(Govardhan Puja Wishes in Hindi)
1.कृष्ण की लीलाओं का आज है पर्व,
गोवर्धन पूजा में हो प्रेम का सर्द।
भक्ति में रंगीनी, सजे घर आंगन,
हर दिल में बसी है खुशियों का संगम।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
2.गोवर्धन पूजा है खुशियों का त्योहार
कृष्ण का आशीर्वाद हो, हर घर में हो प्यार।
भक्ति कीं रंगीनियों से सजाएं जीवन का पथ,
गोवर्धन की कृपा से हो सबका हर सपना सत्य।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
3.कृष्ण की बंसी में बसी है रौनक
गोवर्धन पूजा की घड़ी है मनमोहक
भक्ति के रंग में रंग जाएं हम,
खुशियों की मिठास से भर जाएं हम।
Happy Govardhan Puja 2025!
गोवर्धन पूजा कोट्स इन हिंदी (Govardhan Puja Quotes in Hindi)
4.आज है गोवर्धन पूजा का खास दिन
कृष्ण के प्रेम में खो जाएं हम सब जन
सजाएं अपने दिल में भक्ति का उजाला
इस पर्व पर आए हर चेहरे पर हंसी का नजारा।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
5.बंसी की धुन पर सबके दुख वह हरता है,
आज भी अपना कन्हैया कई चमत्कार करता है।
हर दिन भक्तों का दुख दूर करता है।
ऐसे हैं अपना कृष्ण
Happy Govardhan Puja 2025!
6.कृष्ण की शरण में आकर भक्ति नया जीवन पाए हैं।
इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन हम सच्चे मन से मनाते हैं।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
गोवर्धन पूजा मैसेज इन हिंदी (Govardhan Puja Message in Hindi)
7.मुरली मनोहर ब्रिज के धरोहर,
वह नंदलाला गोपाला
बंसी की धुन पर सबके दुख हरने वाला।
सब मिलकर मचाएं धूम कि कृष्णा है आने वाला
Happy Govardhan Puja 2025!
8.प्रेम से कृष्ण का नाम जपो,
दिल की हर इच्छा पूरी होगी।
कृष्णा आराधना में लीन हो जाओ,
उनकी महिमा जीवन खुशहाल कर देगी
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं (Govardhan Puja ki Hardik Shubhkamnaye)
9.मेरे प्रभु कन्हैया जिनका है नाम,
गोकुल जिनका है धाम।
ऐसी प्रभु श्री कृष्ण जी को हम सब करें प्रणाम।
हैप्पी गोवर्धन पूजा
10.हर खुशी आपके द्वारा आए,
जो आप मांगे उससे अधिक पाएं।
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाएं
और यह त्यौहार खुशी से मनाएं
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
11.श्री कृष्ण की शक्ति और उनके भक्ति लाएं,
आपके जीवन में खुशियों की बहार,
मुरली मनोहर कान्हा की कृपा से,
आपकी हर कदम पर मिले आपको सफलता अपार।
Happy Govardhan Puja 2025!
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।