Govardhan Prasad Recipe: गोवर्धन के दिन घर पर बनाएं स्वादिष्ट अन्नकूट, जानें सिंपल रेसिपी
-1761039446266.webp)
गोवर्धन पूजा का पर्व भगवान कृष्ण की लीलाओं और गोवर्धन पर्वत की पूजा से जुड़ा है। इस दिन विशेष रूप से अन्नकूट (Annakoot) बनाकर उसे भगवान कृष्ण को भोग के रूप में अर्पित किया जाता है। अन्नकूट न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यह परिवार में खुशहाली और समृद्धि भी लाता है। इसे परंपरा का हिस्सा मानते हैं। आप भी इसकी रेसिपी जानकर इसे कम समय में बना सकती हैं। साथ ही इसे सबको प्रसाद के रूप में खिला सकती हैं। आइए इसकी रेसिपी आपको बताते हैं।
अन्नकूट बनाने की रेसिपी Recipe Card
अन्नकूट बनाने का तरीका
Ingredients
- मूंग दाल
- उड़द दाल -½ कप प्रत्येक
- गाजर
- मटर
- बीन्स
- शिमला मिर्च -1 कप (कटी हुई)
- आलू -2 (क्यूब्स में कटे हुए)
- घी -2 टेबल स्पून
- हल्दी पाउडर -½ टीस्पून
- नमक - स्वाद अनुसार
- पानी - 3 कप
Step
- Step 1:
इसके लिए आपको सभी दालों को धोकर 30 मिनट के लिए भिगो दें।
- Step 2:
एक बड़े पैन में घी गरम करें, इसमें हल्दी डालें और हल्का भूनें।
- Step 3:
कटे हुए आलू और सब्जियां डालें, 2-3 मिनट तक हल्का सा भूनें।
- Step 4:
भीगी हुई दालें डालें, पानी डालकर सबको मिलाएं।
- Step 5:
मध्यम आंच पर 20-25 मिनट तक पकाएं जब तक दाल और सब्जियां पूरी तरह नरम न हो जाएं।
- Step 6:
स्वादानुसार नमक डालें और गार्निश के लिए थोड़ा घी ऊपर से डालें।
- Step 7:
इसे पूरी के साथ सर्व करना है।
- Step 8:
पहले इसका भोग भगवान जी को लगाएं। इसके बाद आपको इसे प्रसाद के रूप में सबको खिलाना है।
अन्नकूट बनाने की विधि
- इसके लिए आपको सभी दालों को धोकर 30 मिनट के लिए भिगो दें।
- एक बड़े पैन में घी गरम करें, इसमें हल्दी डालें और हल्का भूनें।
- कटे हुए आलू और सब्जियां डालें, 2-3 मिनट तक हल्का सा भूनें।
- भीगी हुई दालें डालें, पानी डालकर सबको मिलाएं।
- मध्यम आंच पर 20-25 मिनट तक पकाएं जब तक दाल और सब्जियां पूरी तरह नरम न हो जाएं।
- स्वादानुसार नमक डालें और गार्निश के लिए थोड़ा घी ऊपर से डालें।
अन्नकूट को कैसे करें सर्व?
- इसके लिए आपको एक कटोरी में रखना है।
- इसे पूरी के साथ सर्व करना है।
- इससे पहले आपको भगवान जी को भोग लगाना है, ताकि इसके बाद प्रसाद को बांटा जा सके।
- फिर आपको इसे खाने के लिए देना है।
गोवर्धन पर अन्नकूट बनाने का क्या है महत्व
- अन्नकूट भगवान कृष्ण को अर्पित किया जाता है, जिससे घर में सुख-शांति आती है।
- यह स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक है।
- इसे घर पर बनाने से पूरे परिवार को पोषक तत्वों से भरपूर भोजन मिलता है।
इस बार आप भी गोवर्धन के मौके पर अन्नकूट को बनाएं। इसे बनाकर आप भी अपने कृष्ण जी को भोग लगाएं। इससे आपके प्रसाद का स्वाद और ज्यादा बढ़ जाएगा। साथ ही इसे आप सब्जियों के साथ बनाएंगी, तो इससे बच्चों को भी खाने में स्वाद और अच्छा आएगा। इसलिए आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए। इसे आप चाहें को बच्चों को खिलाने के लिए अन्य दिनों में भी बना सकती हैं, ताकि वो अच्छे से इसे खा सके। इसमें डलने वाली सब्जियां खाने में और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगती है। इसलिए इसे बनाना भी काफी आसान है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
