herzindagi

हर लड़कियां ऐसे देना चाहती हैं अपने साथ होने वाली छेड़खानी और बद्तमीजी का जवाब

सेक्सुअल हैरेसमेंट, छेड़खानी, एब्यूज़िंग, बद्तमीजी, यौन शोषण... सारी एक ही चीजें ही या फिर एक-दूसरे से रिलेटेड है। इसलिए इसमें से एक भी चीज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इन चीजों को आज नजरअंदाज करोगे तो इन्हें बढ़ावा ही मिलेगा और फिर समाज के लिए एक नासूर की तरह बन जाएगा। तो इसे नासूर बनने ही ना दें...? लेकिन ये हो कैसे सकता है? क्योंकि ये तो पहले ही समाज के लिए अभिशाप बन गया है और हर घर - हर जगह में होता है। शायद ही ऐसी कोई लड़की हो जिसके साथ जिंदगी में कभी छेड़खानी ना हुई हो। बस में आते-जाते, ऑफिस में काम करते हुए या रास्ते में चलते हुए, छेड़खानी होना तो आम बात है। ये इतना आम हो चुका है कि लड़कियां भी केवल नजरअंदाज करके आगे बढ़ जाती हैं। लेकिन जब नजरअंदाज ना हो तो...? तो कर ही क्या सकते हैं। शायद प्रीति की ही तरह कर सकते। 

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 14 Nov 2017, 16:11 IST

ये है प्रीति का incident

Create Image :

दरअसल कल जब प्रीति के hip पर एक लड़का हाथ रखने गया तभी उसने fart कर दिया। इससे लड़का एक साइड हट गया और प्रीति होने वाली eve teasing से बच गई। तभी प्रीति को उसकी मम्मी ऑफिस जाने के लिए जगाती है। 

अरे प्रीति ने तो ये सपना देखा था। नहीं तो कौन सी लड़की बस में खुलेआम fart करने लगी? 

लेकिन ज़रा सोचा, अगर ऐसा होता तो कैसा होता? 

और इसकी तरह बाकी सारी चीजें भी होती तो कितना अच्छा होता। 

आपको नहीं मालुम बाकी चीजों के बारे में, तो ये gifs देखें जिसे French आर्टिस्ट Cecile Dormeau ने अपने illustrations के ज़रिए बनाया है।  

Hip पर हाथ रखे तो...

Create Image :

French आर्टिस्ट Cecile Dormeau की ये gif मेरी फेवरेट है। क्योंकि बस में सफर करते हुए, बस स्टैंड में इंतजार करते हुए, रास्ते में आते-जाते हुए या फिर कोई भी जगह हो, लड़कों को मौका मिलता है तो वे तुंरत लड़कियों के hip पर मार देते हैं। लड़कियां पीछे मुड़कर देखती हैं या फिर घूरती हैं तो बेशर्मों की तरह हंसते रहते हैं। 

तो अगर ऐसा होता तो बस और पब्लिक प्लेज़ में होने वाली छेड़खानी अपने आप खत्म हो जाती है। ये छेड़खानी होती ही इसलिए है क्योंकि लड़कों को लगता है कि हम कुछ कर नहीं पाएंगे।  

बॉस जब परेशान करे

Create Image :

Lust और दिलफेक बॉस के साथ तो ऐसा ही करने का मन करता है। कोई मौका मिलता नहीं कि बस ऐसे बॉस फीमेल इम्पलॉय के ऊपर डोरे डालने लगते हैं। इसलिए हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि वो काश अपने बॉस के साथ ऐसा कर पाते। 

ब्रेस्ट को कोई घूरे

Create Image :

ब्रेस्ट को घूरने का काम तो हर कोई करता है। अभी कुछ दिनों पहले मैं इंटरव्यू में गई थी तो इंटरव्यूअर मेरा इंटरव्यू शक्ल देखने के बजाय ब्रेस्ट को देखकर ले रहा था। मेरी दोस्त का भी करेंट मैनेजर दिन में तीन से चार बार उसके ब्रेस्ट के तरफ देख लेता है।  

इसलिए ये gif हर किसी की फेवरेट है।  और ये कैसा है?  जब कोई आपके ब्रेस्ट को घूरे और ये हो जाए... smile emoji