अरमान मलिक की आवाज में गया गया गाना 'घर से निकलते ही' रीमेक है। असल में यह गाना उदित नारायण ने गया है, जो कि साल 1996 में आई मूवी पापा कहते हैं, का है। इस मूवी में हमें हंसराज और मयूरी कांगो दिखाई दिए। बता दें कि मयूरी कांगो इस गाने से बड़ी प्रसिद्ध हुईं। मयूरी कांगो ने बॉलीवुड दुनिया में नाम कमाने के बाद इस दुनिया को अलविदा कह दिया और अपनी लाइन ही चेंज कर ली।
मयूरी कांगों से जुड़ी जरूरी बातें
- इन्होंने अपनी पहचान घर से निकलते ही गाने से बनाई थी। लेकिन उसके बाद इन्होंने कॉर्पोरेट इंडस्ट्री में कदम रखकर बॉलीवुड से अपना नाता तोड़ लिया।
- इन्होंने अभी हाल ही में एक नई कंपनी पब्लिसिस ग्रुप की ग्लोबल डिलीवरी के सीईओ का पद हासिल किया है। यह जानकारी उन्होंने खुद लिंक्डइन अकाउंट पर 25 अगस्त को दी, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अब पब्लिसिस ग्रुप में शामिल हो गई हैं। उन्होंने यहां पर सीईओ के रूप में ज्वाइन किया है। बता दें, इससे पहले मयूरी कांगो गूगल इंडिया में काम कर रही थीं।
- मयूरी कांगों एक प्रसिद्ध अदाकारा थीं, जिन्हें 12वीं क्लास में डायरेक्टर सईद अख्तर मिर्जा की बॉलीवुड फिल्म मिली थी। इन्होंने 1995 में नसीम फिल्म में काम किया था। हालांकि पढ़ाई के कारण इनके मन में एक डर था, लेकिन फिर भी इन्होंने उस फिल्म को एक्सेप्ट किया और अपने परफॉर्मेंस से सबको इंप्रेस कर दिया। बाद में महेश भट्ट ने मयूरी को पापा कहते हैं मूवी ऑफर की। यह मूवी हिट रही। इसके बाद मयूरी ने बेताबी, होगी प्यार की जीत, बादल आदि फिल्मों में काम किया।
इसे भी पढ़ें -हॉरर नहीं, लेकिन दिमाग से खेलने वाली हैं ये 4 वेब सीरीज, जिन्हें देख कर उड़ जाएगी नींद!
- पढ़ाई के बाद मयूरी आईआईटी कानपुर के लिए सिलेक्ट हो गईं। पर इन्होंने फिल्मों में करियर बनाने के कारण एडमिशन नहीं लिया। इन्होंने 16 फिल्में की लेकिन ज्यादा रिलीज नहीं हो पाईं। बता दें कि मयूरी अपने पति के साथ अमेरिका चली गई, जहां पर इन्होंने मार्केटिंग और फाइनेंस में एमबीए कर उच्च शिक्षा प्राप्त की।
- इसके बाद 2004 से 2012 तक इन्होंने अमेरिका में ही नौकरी की। 2011 में इन्हें मां बनने का सुख प्राप्त हुआ। इनके बेटा हुआ कियान। 2013 में यह दोबारा इंडिया में शिफ्ट हो गईं। शिफ्ट होने के बाद इन्होंने फ्रेंच एडवर्टाइजिंग पब्लिसिस ग्रुप की कंपनी Performix में नौकरी की, जहां पर ये मैनेजमेंट डायरेक्टर थीं। 2019 में इन्हें नौकरी में एक बड़ा मौका मिला और वह गूगल इंडिया से जुड़ गईं। वहां पर ये इंडस्ट्री हेड बन गईं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों