बिग बॉस 19 वीकेंड के वार में इस बार कोई एविक्शन नहीं हुआ, बल्कि एक नए सदस्य ने घर में कदम रखा। घर में कल क्रिकेटर दीपक चहर की बहन मालती चहर की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री हुई। सलमान खान ने स्टेज पर उनके घर के कंटेस्टेंट्स और घर में बने ग्रुप्स के बारे में सवाल भी पूछे। मालती ने कहा कि वह पहले अमल और तान्या के ग्रुप के साथ बातचीत करना पसंद करेंगी, फिर धीरे-धीरे ही पता चलेगा कि घर में किसके साथ उनकी कैसी इक्वेशन बनती है। रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर मालती की एंट्री के बाद से ही ऑडियंस के मन में यह सवाल है कि आखिर मालती कौन हैं, वह क्या करती हैं और क्या उनकी एंट्री घर में कोई नया ट्विस्ट लाएगी, तो चलिए इन सवालों के जवाब जान लेते हैं।
मालती चहर, एक्ट्रेस, मॉडल, राइटर और कंटेट क्रिएटर हैं। वह क्रिकेटर दीपक चहर की बहन हैं। दीपक, अपनी बहन मालती को बीबी हाउस में छोड़ने भी आए थे और मालती ने अपने डांस से सभी का दिल जीत लिया।
Game ki aag ab double hone wali hai! 🔥
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 5, 2025
Miliye Bigg Boss 19 ki dusri wild card @ChaharMalti se ✨
Dekhiye #BiggBoss19 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje @ColorsTV par.#BiggBossOnJioHotstar #BB19OnJioHotstar pic.twitter.com/dQeMAwq19N
मालती का जन्म 15 नवंबर, 1990 को आगरा, उत्तर प्रदेश में हुआ था और अपने पिता की जॉब के चलते उनका बचपन देश के अलग-अलग हिस्सों में बीता है। उन्होंने साल 2018 में अनिल शर्मा की फिल्म जीनियस में रुबीना का किरदार निभाया था। वह फेमिना मिस इंडिया 2014 की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं और फेमिना मिस इंडिया दिल्ली 2014 में मिस फोटोजेनिक का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने कुछ शॉर्ट फिल्में भी डायरेक्ट की हैं। मालती की इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। लगभग 1 मिलियन लोग उन्हें फॉलो करते हैं और वह इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
View this post on Instagram
बिग बॉस 19 के घर में कल मालती चहर ने कदम रखा। घर में मृदुल और गौरव के साथ उनकी थोड़ी बातचीत देखने को मिली। इसके बाद उन्होंने तान्या मित्तल से सीधे उनके बकलावा को लेकर सवाल कर डाला कि वह कितनी बार बकलावा खाने दुबई जा चुकी हैं? तान्या ने इसका जवाब तो दिया लेकिन, वह थोड़ा सकपकाती हुई नजर आईं और उन्होंने पूछा कि क्या बाहर बकलावा को लेकर कुछ चल रहा है? बाद में तान्या और नीलम, मालती के बारे में बात करते भी नजर आए। अब देखना होगा कि क्या मालती, तान्या मित्तल के दावों की पोल खोलती हैं या उनकी एंट्री घर में और क्या हंगामे करती है?
क्या आपको लगता है कि बिग बॉस 19 में मालती चहर की एंट्री के बाद नए धमाके होंगे, हमें कमेंट्स में बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram/Malti Chahar
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।