Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:08 AM IST

खटमल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बनाएं होममेड स्प्रे

बहुत से लोगों के घरो में खटमल होते हैं जो उन्हें परेशान कर देते हैं। आइए जानते हैं खटमल से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-02-17, 18:35 IST
spray to get rid of bed bugs

घर की साफ-सफाई रखने की हम बहुत कोशिश करते हैं लेकिन बावजूद इसके कई बार घर में कोई ना कोई परेशानी हो ही जाती है। खासतौर पर खटमल का घर में आना कुछ ऐसा है जिससे लोग बहुत परेशान रहते हैं। अगर आप भी तमाम कोशिशों के बाद खटमल को घर से भगा नहीं पा रहे हैं तो आप यह आर्टिकल पढ़ें। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे हममेड स्प्रे जिनसे आप बिना किसी खर्च के खटमल को घर से दूर कर सकते हैं।

खटमल भगाने के लिए ऐसे बनाएं होममेड स्प्रे

homemade spray for bed bugs

घर से खटमल को भगाने के लिए आप टी-ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बस पानी में 1-2 चम्मच टी-ट्री ऑयल डालना है और उसे खटमल वाली जगह पर छिड़कना है। खटमल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए टी-ट्री ऑयल बहुत अच्छा माना जाता है।

इसे भी पढ़ेंःघर में हो रहे हैं बहुत कीड़े तो बिना केमिकल्स के ऐसे पाएं छुटकारा

बेकिंग सोडा करेगा मदद

बेकिंग सोडा भी आपको खटमल की समस्या से बचा सकता है। पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर लिक्विड तैयार करें और उसे स्प्रे बोतल में डालें। लगातार कुछ दिन के लिए इस स्प्रे को यूज करने पर आपको काफी अच्छे रिजल्ट देखने को मिलेंगे।

करें मिट्टी के तेल का इस्तेमाल

keep house clean to get rid of bugs

मिट्टी का तेल भी खटमल और खटमल जैसे कई कीड़ों से आपके घर को बचा सकता है। यही कारण है कि कुछ लोग पानी में मिट्टी का तेल डालकर समय-समय पर अपने घर पर स्प्रे करते रहते हैं। इससे खटमल की समस्या खत्म हो जाती है।

साफ-सफाई का रखें ध्यान

इन सभी टिप्स के साथ-साथ आपको साफ-सफाई का भी ध्यान रखना है क्योंकि गंदगी एक मुख्य कारण है जिस वजह से खटमल घर पर आते हैं।

इसे भी पढ़ेंःसफाई के नाम से आता है आलस? बिना मेहनत इन टिप्स से घर को रखें साफ

तो ये थे कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप अपने घर से खटमल को भगा सकते हैं। अगर आप साफ-सफाई से जुड़ी कोई और जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।