herzindagi
reason why lord ganesh like modak

Ganesh Chaturthi 2022: गणेश जी को क्यों पसंद है मोदक? जानें इसके पीछे की कहानी

Why Modak is favorite Food of Ganesh: इस आर्टिकल में जानें&nbsp;गणेश जी को क्यों पसंद है मोदक?&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-08-26, 19:57 IST

Why Modak is favorite Food of Ganesh: गणेश चतुर्थी के आते ही घर-घर में मोदक बनने शुरू हो जाते हैं। इन दिनों गणपति बप्पा के स्वागत के लिए हर कोई तैयारियां कर रहा है। पर क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि गणपति जी को सिर्फ मोदक ही भोग क्यों लगाएं जाते हैं? जैसे हम सभी का कुछ ना कुछ फेवरेट होता है, वैसे ही भगवान गणेश को मोदक खाना बहुत अच्छा लगता है। इसके पीछे की क्या वजह है यह हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं।

गणेश जी को क्यों पसंद है मोदक

ganesh ji fav modak

कहा जाता है कि भगवान गणेश को मोदक अच्छा लगने की पीछे का कारण है उनका दांत टूटना। दांत टूटने की वजह से उन्हें कठोर चीजें खाने में बहुत परेशानी होती थी। मोदक बहुत मुलायम होते हैं और उन्हें खाना बहुत आसान होता है इसलिए गणपति बप्पा मोदक को बहुत पसंद करते हैं। यही कारण है कि गणेश भगवान को मोदक को भोग लगाया जाता है। (कब मनाया जाएगा गणपति बप्पा के आगमन का उत्सव)

इसे भी पढ़ेंःGanesh Chaturthi 2022: क्या आप जानते हैं कि विघ्नहर्ता गणपति जी की पत्नी , बेटे और पोतों बारे में ?

एक कहानी ऐसी भी

modak significance

गणेश भगवान मोदक को बहुत पसंद करते थे और इसके पीछे की एक और कहानी है। कहा जाता है कि एक बार भगवान शिव सो रहे थे और गणेश जी उनकी रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान परशुराम वहां पहुंच गए लेकिन गणेश जी ने उन्हें रोक दिया।

परशुराम क्रोधित हुए और इसी बातचीत के दौरान गणेश भगवान का दांत टूट गया। दांत टूटने की वजह से गणेश जी को खाने में दिक्कत होने लगी। इस वजह से उनके लिए मोदक तैयार किए गए और कुछ इस तरह मोदक गणेश जी के फेवरेट बन गए।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ेंःGanesh Chaturthi 2022: अपनों को भेजें गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं और बधाई संदेश

जानें कब है गणेश चतुर्थी

गणेश उत्सव की शुरुआत 31 अगस्त से है। 10 दिन तक लोग गणेश जी की खूब पूजा अर्चना करते हैं और 11वें दिन उन्हें अलविदा कहा जाता है। (गणपति बप्‍पा की पूजा करने से मिलते हैं ये 8 लाभ)

गणेश जी को मोदक पसंद है यह तो सभी जानते हैं लेकिन उन्हें मोदक क्यों अच्छे लगते हैं, इस बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आपको गणपति बप्पा के जीवन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा जानकर कैसा लगा? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Ambika JK/Twitter



Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।