Lunar Eclipse 7 September 2025: हिंदू धर्म में ग्रहण कोई भी हो उसे काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए हर एक ग्रहण में लोगों को अलग-अलग चीजों की मनाही होती है। इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर यानी आज लग रहा है। इसे ब्लड मून भी कहा जा रहा है। ऐसा बोला जा रहा है कि इस दिन चंद्रमा लाल रंग का नजर आएगा। आपको बता दें कि यह चंद्र ग्रहण भारत में पूर्ण रूप से देखा जाने वाला है। इसलिए इसका सूतक काल भी चंद्र ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाएगा। ऐसे में इससे जुड़ी जरूरी बातें आपको जानना जरूरी है। जिसे पंडित जन्मेश द्विवेदी जी ने हमारे साथ शेयर किया है।
सूतक काल को अशुभ समय माना जाता है क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राहु और केतु के कारण चंद्रमा पर ग्रहण लगता है। ऐसे में सूतक काल में कोई भी अच्छा काम नहीं किया जाता है। चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण के समय से 9 घंटे पहले शुरू हो रहा है।
वैदिक पंचांग के अनुसार भाद्रपद पूर्णिमा के दिन यानी 7 सितंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण लग रहा है। इसका समय रात 9 बजकर 57 मिनस से 8 सितंबर 1 बजकर 26 मिनट तक बताया जा रहा है। लेकिन इसका चरम समय रात 12 बजकर 22 मिनट है। इस समय चंद्र ग्रहण का असर सबसे ज्यादा पड़ेगा। साथ ही, इसकी एनर्जी भी दोगुनी हो जाएगी। इसलिए आपको इस समय का खास ध्यान रखना जरूरी है।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? जानें क्या भारत में आएगा नजर
इसे भी पढ़ें: भाद्रपद पूर्णिमा पर लगेगा चंद्र ग्रहण तो क्या इस दिन करना चाहिए पितरों का श्राद्ध और तर्पण
सूतक काल का पालन करने से न केवल धार्मिक मान्यता पूरी होती है बल्कि मानसिक शांति और घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है। इन 5 बातों का ध्यान रखकर आप इस समय को सुरक्षित और शुभ बना सकते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।