Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:43 PM IST

ये 10 बॉलीवुड एक्ट्रेस हो चुकी हैं भीड़ की छेड़छाड़ का शिकार

हाल ही में अक्सर 2 की एक्ट्रेस ज़रीन खान भीड़ में छेड़खानी की शिकार हुई हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि कोई बॉलीवुड सेलेब छेड़खानी की शिकार हुई है। इनसे पहले ये बॉलीवुड सेलेब्स के साथ भी फैंस कर चुके हैं छेड़खानी। 
Updated:- 2017-11-30, 11:56 IST
fans tease with actress Big

मैंने तो मान लिया है कि इंडिया में छेड़खानी होना एक आम बात है। खासकर कॉमन गर्ल्स तो कहीं भी छेड़खानी की शिकार हो सकती हैं। लेकिन जब बॉलीवुड सेलेब्स भी छेड़खानी के शिकार हो जाएं तो...?

तब तो कुछ ही नहीं कहा जा सकता सिवाय अफसोस जताने के।

हाल ही में खबर आई थी कि अक्सर 2 में एक्टर गौतम रोडे और अभिनव शुक्ला के साथ रोमांस करते हुए नजर आई एक्ट्रेस ज़रीन खान के साथ भीड़ में कुछ लोगों ने छेड़खानी कर दी है। दरअसल पिछले दिनों एक्ट्रेस ज़रीन खान अपनी फिल्म को प्रेमोशन के लिए दिल्ली आईं थीं। इस दौरान एक बार भीड़ ने उन्हें घेर लिया और इसी भीड़ का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने उनके साथ छेड़खानी की और गलत तरीके से छुआ। गौरतलब है कि इस मौके पर ज़रीन को किसी भी तरह की सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई थी। शायद इसी का फायदा उठाकर भीड़ में कुछ लोगों ने ये बद्तमीजी की। 

लेकिन अगर आपको लगता है कि ये पहला मौका है जब किसी सेलीब्रिटी के साथ छेड़खानी की गई है तो आप गलत हैं। आपको बता दें कि ज़रीन से पहले बॉलीवुड की और भी कई सेलेब्स छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं। इनमें दीपिका पादुकोण से लेकर सुष्मिता सेन जैसी कई बड़ी एक्ट्रेसेस का नाम शामिल है। इस आर्टिकल में ऐसे ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में जानिए जो भीड़ की छेड़खानी का शिकार हो चुकी हैं।  

दीपिका पादुकोण

fans tease with actress inside

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड का जाना-माना नाम है जिसके साथ बद्तमीजी की कल्पना शायद ही हम कर सकते हैं। लेकिन हमारे अतुल्नीय भारत में सबकुछ मुमकिन है और छेड़खानी तो बिल्कुल ही। क्योंकि कितनी ही बड़ी सेलीब्रिटी क्यों ना हो, है तो वो लड़की ही है। ये उस समय की बात है जब दीपिका दीवाली स्पेशल मैगजीन की लॉन्चिंग पर उसके आयोजन में शरीक हुईं थीं। इस आयोजन में भीड़ बेकाबू हो गई थी और दीपिका को घेर लिया था। इसी का फायदा उठाकर वहीं मौजूद एक शख्स ने दीपिका को गलत तरीके से टच करने की कोशिश की। जिसके बाद दीपिका काफी गुस्से में नजर आईं।

Image Courtesy: Pinterest

सुष्मिता सेन 

fans tease with actress inside

सुष्मिता सेन को उनके फैन्स उनकी स्ट्रॉन्ग पर्सनेलिटी के कारण काफी पसंद करते हैं। लेकिन इन्हें भी भीड़ की बदसलूकी का शिकार होना पड़ा है। सुष्मिता सेन पुणे में एक ज्वैलरी स्टोर के इनॉग्रेशन इवेंट पर छेड़छाड़ की शिकार हुईं थीं। इस इवेंट से लौटते वक्त वो अपनी कार में बैठने जा रही थी कि तभी भीड़ ने उन्हें घेर लिया। इस भीड़ में से कुछ लोग उन्हें गलत तरीके से छूने लगे।  

Image Courtesy: Pinterest

सोनम कपूर

fans tease with actress inside

सोनम कपूर फिल्म रांझणा की प्रमोशन के दौरान भीड़ की छेड़खानी का शिकार हुईं थीं। फिल्म के प्रमोशन के लिए एक बार सोनम कपूर लोकल थियेटर गई थीं। वहीं एक व्यक्ति ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की। इस दौरान उनके को-स्टार धनुष कुमार ने उन्हें बचाया था।

Image Courtesy: Pinterest

कैटरीना कैफ 

katrina kaif akshay kumar vinside

कैटरीना कैफ दो बार भीड़ की छेड़खानी की शिकार हो चुकी हैं। पहली बार 2005 में भीड़ ने कैटरीना के साथ बद्तमीजी की थी जब वो कोलकाता में आयोजित दुर्गा पूजा में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। पूजा पूरी होने के बाद भीड़ में से कुछ लोग उनकी पर्सनल सिक्युरिटी को तोड़कर उन तक पहुंच गए थे। कुछ मनचलों ने उन्हें छूने की कोशिश की। इसी तरह दूसरी बार 2010 में फिल्म तीस मार खां के प्रमोशन के दौरान कैटरीना भीड़ के छेड़खानी की शिकार हुईं थीं। तब उनके को-स्टार अक्षय कुमार ने उन्हें बचाया था।

सोनाक्षी सिन्हा

fans tease with actress inside

दबंग गर्ल के साथ भी भीड़ छेड़खानी कर चुकी है। वन्स अपोन ए टाइम इन मुंबई दुबारा की रीलिज के वक्त सोनाक्षी सिन्हा अपने को-स्टार अक्षय कुमार के साथ अजमेर गई थीं। तब भीड़ ने उन्हें घेर लिया और कुछ लोगों ने उन्हें छूने की कोशिश की। यहीं भी अक्षय कुमार ने उन्हें बचाया। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।