herzindagi
how to save money on wedding

Budget Wedding: अपनी शादी पर ऐसे बचाएं पैसे

अगर आप भी इस वेडिंग सीजन में शादी करने का कर रहे हैं प्लान तो जान लें शादी में होने वाले खर्चों से कैसे पा सकती हैं छुटकारा।   
Editorial
Updated:- 2023-10-03, 16:44 IST

शादी का समारोह हर किसी की लाइफ का सबसे बेहतरीन पल होता है। हालांकि सभी लोग अपनी शादी में दिल खोलकर खर्च करना पसंद नहीं करते हैं। कई लोग बजट में शादी करना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप अपनी शादी में लाखों रुपये बचा सकती हैं। 

सिंपल तरीके से करें शादी प्लान

how to save money on wedding plan

आप सिंपल तरीके से अपनी शादी प्लान कर सकती हैं। इसके जरिए आप अपने लाखों रुपये बचा सकती हैं। आप अपनी शादी के फंक्शन को अलग- अलग ना करके आप चाहे तो उसे एक साथ भी कर सकती हैं। इससे आपको वेन्यू ज्यादा दिनों के लिए बुक नहीं करना होगा। इसके जरिए भी आप अपने पैसे बचा सकती हैं। 

ज्यादा मेहमानों को ना दे न्योता

शादी अगर सिंपल तरीके से करना है तो ज्यादा मेहमानों को क्यों बुलाना। कम मेहमानों को अगर आप बुलाती हैं तो आपको खर्च आसानी से कम हो सकता है। कोशिश करें की आप अपनी शादी में अपने करीबी को ही बुलाएं। दूर के रिश्तेदारों को आप ना बुलाएं ताकि आपका खर्चा कम हो सकें। 

शादी की शॉपिंग ध्यान से करें

How do I start shopping for a wedding

शादी का सबसे ज्यादा खर्च शादी की शॉपिंग में होता हैं। ऐसे में शॉपिंग करने जाने से पहले आपको लिस्ट तैयार करनी चाहिए कि आपको किन चीजों की कितनी जरूरत हैं। इसके बाद ही आपको शादी की शॉपिंग प्लान करनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Wedding Tips: 5 लाख में करनी है शादी तो फॉलो करें ये टिप्स

देसी पकवान बनाए

अपनी शादी में बर्गर- पिज्जा की जगह आप चाहे तो देसी पकवान भी बना सकती हैं। देसी वेजिटेरियन खाना आपका काफी पैसा बचा सकता है। सादा खाने का विकल्प रखें। इसके जरिए आप अपने काफी पैसे बचा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Wedding: शादी की डेट फाइनल करने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

 

 

image credit: instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।