Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    लिनेन के कपड़े हमेशा रहेंगे नए जैसे, बस कुछ इस तरह धोएं इन्हें

    लिनेन के कपड़े काफी महंगे होते हैं और इसलिए यह जरूरी है कि आप उसे सही तरह से धोएं। ताकि वह हर बार नए जैसे ही नजर आएं।
    author-profile
    • Mitali Jain
    • Editorial
    Updated at - 2020-12-21,14:22 IST
    Next
    Article
    linen clothes main

    लिनेन के कपड़ों की बात ही निराली है। यह किसी भी लड़की को एक एलीगेंट और क्लासी लुक देते हैं। इनमें एक प्राकृतिक चमक होती है और लिनेन से बने कपड़े शरीर से चिपकते नहीं है। जिसके कारण इन्हें बेहद आरामदायक कपड़ों में गिना जाता है। लेकिन एक सच यह भी है कि लिनेन से बने कपड़े काफी महंगे होते हैं और इसलिए यह जरूरी है कि आप इनकी केयर सही तरह से करें और इन्हें सही तरह से धोएं, ताकि इनकी प्राकृतिक चमक यूं ही बनी रहे। यह एक ऑल वेदर फैब्रिक है, इसलिए आप इन्हें किसी भी मौसम में बेहद आसानी से अपने स्टाइल का हिस्सा बना सकती हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर यह उतना ही डेलिकेट फैब्रिक भी है और इसलिए यह अतिरिक्त केयर मांगते हैं। हो सकता है कि आपके वार्डरोब में भी लिनेन से बने कपड़े मौजूद हों। जिन्हें आप हमेशा नए जैसा बनाए रखना चाहती हों। तो चलिए आज हम आपको लिनेन के कपड़ों की वॉशिंग का सही तरीका बता रहे हैं-

    करें हैंड वॉशिंग

     wash clothes inside

    लिनेन को धोने के लिए हैंड वॉशिंग का तरीका सबसे अच्छा माना जाता है। यह एक डेलिकेट फैब्रिक है, जिसकी केयर करने के लिए हैंडवॉश सबसे उपयुक्त रहता है। हाथों से इसे धोने के लिए एक बाल्टी में ठंडा पानी डालें। साथ ही इसमें माइल्ड डिटर्जेंट भी डालें। अब धीरे से कपड़ों को इसमें डुबोएं। अब साबुन के पानी को निकाल दें। अब इसे रिंस करें और फिर ठंडे पानी से रिफिल करें। अब कपड़ों को एक बार फिर से रिंस करें। इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं, जब तक कपड़ों से साबुन ना निकल जाएं।

    इसे जरूर पढ़ें: पहली मुलाकात में लड़कियों में ये 7 चीजें नोटिस करते हैं लड़के

    यूं हटाएं दाग

     tips to clean inside

    यदि आपके लिनन के कपड़े दागदार हो जाते हैं, तो क्लब सोडा के साथ स्पॉट को हटाने का प्रयास करें। वहीं, कुछ दाग आम हेयरस्प्रे या रबिंग अल्कोहल के साथ हटाए जा सकते हैं। लेकिन आप लिनेन के कपड़ों को कभी भी किसी तरह का प्रयोग करने से पहले एक बार उसे चेक जरूर कर लें। इसके अलावा, लिनेन के कपड़ों पर ब्लीच का इस्तेमाल कभी न करें।

    अगर करें मशीन वॉश

     clothes care inside

    अगर आप लिनेन कपड़ों को मशीन वॉश करती हैं तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले तो आप यह कोशिश करें कि आप उसे अपने अन्य कपड़ों के साथ वॉश ना करें। बेहतर होगा कि आप लिनेन के कपड़ों को अलग से धोएं। इसके अलावा आप जेंटल साइकिल चुनें, जैसे कि हम ऊनी कपड़ों के लिए उपयोग करती हैं। जेंटल साइकिल आमतौर पर शॉर्ट वॉश साइकिल होता है। वहीं लंबे समय तक धोने वाला चक्र आपके लिनेन के कपड़ों को सिकोड़ सकता है।

    इसे जरूर पढ़ें: सस्ते में अच्छी वेडिंग शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें

    लेबल निर्देश पढ़ें

     tips and tricks inside

    जब आप लिनेन के कपड़े धो रही हैं तो यह जरूरी है कि आप उसे क्लीनिंग करने से पहले आप लेबल निर्देश जरूर पढ़ें। आजकल लिनेन फैब्रिक में अन्य कई फैब्रिक को भी मिलाया जाता है। ऐसे में अगर लेबल निर्देशों पर ध्यान ना दिया जाए तो इससे आपके कपड़े को हर्जाना भुगतना पड़ सकता है।

    Recommended Video

    पानी का तापमान

     washing tricks inside

    लिनेन के कपड़े धोते समय आपको पानी के तापमान पर ध्यान देना जरूरी है। कभी-कभी महिलाएं कपड़े धोने के लिए गर्म पानी का सहारा लेती हैं। लेकिन लिनेन के कपड़ों के साथ गर्म पानी का इस्तेमाल करना सही नहीं माना जाता। आमतौर पर ठंडा पानी लिनेन के कपड़े धोने के लिए आदर्श है। इसलिए आप ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें।

    अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

    Image Credit: freepik

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi