herzindagi
 easy hacks to prevent hanger marks on clothes

प्रेस किए हुए कपड़ों को हैंगर पर टांगने से आ जाते हैं निशान, तो इन आसान हैक्स की लें मदद

अगर प्रेस करने के बाद आप कपड़ों को हैंगर पर टांगते हैं और उस पर हमेशा हैंगर के निशान आ जाते हैंतो ऐसे में आप कुछ आसान हैक्स को अपना सकती हैं। जानिए इस लेख में।
Editorial
Updated:- 2025-07-12, 12:24 IST

किसी भी इंसान की पर्सनैलिटी पर उसके कपड़ों का गहरा प्रभाव पड़ता है। यही वजह है कि हर किसी को साफ-सुथरे व आयरन किए हुए कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। अमूमन हम सभी कपड़ों की मेंटेनेंस पर पूरा ध्यान देते हैं। लेकिन आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि जब भी आप अपने आयरन किए हुए कपड़ों को हैंगर पर टांगते हैं तो ऐसे में उस पर हैंगर के मार्क्स आ जाते हैं। ऐसे में जब आप उन्हें पहनते हैं तो कई बार दोबारा आयरन करने की जरूरत महसूस हो सकती है। हममें से कोई भी एक ही कपड़े को बार-बार आयरन करने की मेहनत नहीं करना चाहता है।

अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, कपड़ों को हैंग करते समय आपको कुछ छोटे-छोटे हैक्स को अपनाने की जरूरत होती है। इन हैक्स की मदद से आप कपड़ों पर पड़ने वाले हैंगर मेकर्स से निजात पा सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान हैक्स के बारे में बता रहे हैं-

सोच-समझकर चुनें हैंगर

hanger hack

आपके कपड़ों पर हैंगर मार्क्स ना पड़ें, इसके लिए जरूरी है कि आप हैंगर को सोच-समझकर चुनें। अमूमन लोग अपने घर में पतले वायर या प्लास्टिक के सीधे हैंगर मार्क्स इस्तेमाल करते हैं। इस तरह के हैंगर कपड़े के कंधों पर दबाव बनाते हैं, जिससे उस पर निशान पड़ जाते हैं और कपड़े की शेप बिगड़ने लगती है। बेहतर होगा कि आप इसकी जगह पैडेड हैंगर को चुनें। यह डेलीकेट कपड़ों के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। इसके अलावा, आप वेलवेट हैंगर भी चुन सकते हैं। ये फिसलते नहीं है और निशान भी नहीं छोड़ते।

घर पर खुद ही बना लें हैंगर

अगर आपके पास वेलवेट या पैडेड हैंगर नहीं है तो आप खुद घर पर भी वायर या प्लास्टिक हैंगर की मदद से अपने कपड़ों के लिए हैंगर बना लें। इसके लिए आप उन हैंगर के सिरों पर थोड़ी रुई, पुराना मोजा, मुलायम कपड़ा या फोम लपेट लो। फिर रबर बैंड या टेप से कस के बांध दो। इससे कपड़ों पर प्रेशर कम पड़ता है। आप चाहें तो इसकी जगह पुराने कॉटन के दुपट्टे व छोटे बच्चे के कंबल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें - फ्लोटिंग शेल्फ को डेकोरेट करने के लिए अपनाएं यह आइडियाज

हैवी कपड़ों को लटकाने से बचें

hanger

हैवी कपड़ों जैसे ऊनी कोट, हैवी एंब्रायडिड कुर्ते या विंटर कुर्ते आदि को हैंगर पर लटकाने से बचें। इन्हें हैंगर पर लटकने से ना सिर्फ मार्क पड़ते हैं, बल्कि कपड़ा नीचे खिंच जाता है, जिससे शेप खराब हो जाती है। बेहतर होगा कि आप इन्हें मोड़कर अलमारी के शेल्फ में रखें। यह इन कपड़ों की शेप बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है।

इसे जरूर पढ़ें - जानिए इन पांच तरह के हैंगर के क्या है फायदे व नुकसान

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।