बच्चों के साथ सर्दियों में इस जगहों पर ना जाएं

क्या आप भी बच्चों के साथ इस सर्दी के मौसम में बाहर जाने का प्लान कर रही हैं तो आपको कुछ जगह को अवॉइड करना चाहिए। कई बार हम काफी छोटे बच्चों के साथ ऐसी जगह चले जाते हैं जहां किसी भी चीज की सुविधा नहीं होती हैं। ऐसे में आपको इन जगहों पर नहीं जाना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे जगहों के बारे में बताने वाले हैं।
पहाड़ी इलाकों में ना जाएं

कई बार हम कार से ही पहाड़ी इलाको में परिवार और छोटे बच्चों के साथ चले जाते हैं। बता दे कि अगर आप भी ठंड के दिनों में ऐसा कुछ प्लान कर रही हैं तो आपको सावधानी बर्तनी चाहिए। ऐसा नहीं करना चाहिए। आप बच्चों के साथ उत्तराखंड के नीचे इलाके जहां सभी सुविधा उपलब्ध है वहां जाएं।
इसे जरुर पढ़ें:ठंड में छोटे बच्चों को सर्दी-खांसी से बचाने में ये टिप्स करेंगे मदद
बर्फ वाली जगह
बर्फ वाली जगह पर छोटे बच्चों के साथ नहीं जाना चाहिए। बर्फबारी के कारण भी बच्चों की तबियत खराब हो सकती हैं। ऐसे में आपको काफी मुसीबतों को झेलना पड़ेगा। कई बार बर्फ के कारण सारे रोड़ बंद हो जाते हैं। ऐसी जगह पर आप दोस्तो के साथ ही जाएं। परिवार और खासकर छोटे बच्चे के साथ आपको इन जगहों पर नहीं जाना चाहिए।
इसे जरुर पढ़ें: सर्दियों में बच्चों के कपड़ों को स्टोर करने के लिए अपनाएं ये बेहद आसान तरीके
गोवा जैसी जगह
कई बार हम छोटे बच्चे के साथ ऐसी जगह चले जाते हैं जहां लोग शराब पीते हैं। ऐसे में आपके बच्चे के दिमाग पर बुरा असर पड़ता हैं। आपको ऐसी जगह नहीं जाना चाहिए। इसकी जगह आपको मुम्बई स्थित अलीबाग अपने बच्चे के साथ जा सकते हैं। वहां आपको शांति के साथ ही काफी अच्छा माहौल भी मिलेगा। वहां बच्चों से जुड़े हर एक चीज मिल भी जाती हैं।
आपको अपने बच्चों के साथ ठंड के दिनों में ज्यादा दूर नहीं जाना चाहिए। कोशिश करें कि आप ऐसी जगह जहां आपको बच्चों से जुड़े सभी चीज आसानी से मिल जाएं। अगर आप अपने कार से ट्रैवल कर रही हैं तो आपको अपने साथ सभी सामानों को कैरी करना चाहिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।