Decoration Ideas: दिवाली में इन छोटी-छोटी चीजों से अपने घर को खूबसूरती से सजाएं

दिवाली एक ऐसा त्योहार है जिसमें सभी खुद तो सजते ही हैं साथ ही अपने घर को भी सजाते हैं। दिवाली आने से पहले ही घर की साफ सफाई हो जाती है, फूलों की लड़ियों और लाइट वाली लड़ियों को निकाल कर साफ कर दिया जाता है। दिवाली की सबसे खूबसूरत बात यही होती है कि हम अपने घर को बहुत ही प्यार और मेहनत से सजाते है।
हम दिवाली पर अपने घर को पिछली बार से ज्यादा अच्छा सजना चाहते हैं। इसलिए आज हम आपको दिवाली पर घर सजाने के कुछ बढ़िया आइडियाज बताने वाले है जो आपके घर को सुंदर के साथ साथ सबसे अलग भी दिखाएंगे।
ऐपण
उत्तराखंड की सुंदर कलाओं में से एक है ऐपण। यह दिवार की बॉर्डर, देही और सीढ़ियों पर बनाया जाने वाला डिजाइन है, जिसे सफेद और लाल या मैरून रंग से बनाया जाता है। आप भी इसे अपने घर की सीढ़ियों और दीवारों की बोर्डरों को सुंदर और अनोखा दिखाने के लिए बना सकती हैं।(सजावट में इन बातों का रखें ख्याल)
इसे जरूर पढ़ें-Diwali Decoration Ideas: कम बजट में दिवाली पर सजाना चाहते हैं घर, तो इन टिप्स को अपनाएं
शीशे को करें डेकोर
आजकल मिरर सेल्फी युवाओं को पसंद है तो क्यों न घर के शीशे को लाइटिंग से सजाया जाए और दिवाली को थोड़ा और खूबसूरत बनाया जाए। आप चाहें तो मिरर डेकोरेशन में लाइटिंग के साथ फूलों की लड़ियों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं जो बहुत ही खूबसूरत लगेंगी।
डेकोरेटिव कैंडल
दिवाली के दिन सभी अपने घर में रंगोली बनाते है और दिए जलाते हैं। इस दीवाली कुछ मजेदार और फैंसी कैंडल(घर पर तैयार करें खुशबूदार कैंडल) से अपने घर को सजाएं। आप रंगोली के लिए एक बड़ा और नए डिजाइन की कैंडल भी खरीद सकती हैं जो आपकी रंगोली को और भी ज्यादा सुंदर बनाएगा।
मालाएं और तोरण
मालाएं या तोरण तो दिवाली के मुख्य सामान है जिनसे घर सजाया जाता है। सभी अपने घर के में गेट और बाकी के कमरों के लिए तोरण खरीदते हैं। जिनसे घर की सजावट पर चार-चांद लग जाते हैं। आप अलग अलग डिजाइन वाले तोरण मार्केट से खरीद सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-दिवाली में आप भी घर को इन इको-फ्रेंडली तरीके से सजाएं
हम इसी तरह दीवाली और घर की सजावट से जुड़े लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik, amazon, पहाड़ की बात, ciceroni
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।