Dhanteras Toran 2024: धनतेरस के दिन किस पत्ते का तोरण लगाना चाहिए?

Toran for Dhanteras 2024: हिंदू धर्म में सभी तीज-त्योहारों के दौरान घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाने की परंपरा है। अब ऐसे में धनतेरस के दिन किस पत्ते का तोरण लगाना शुभ माना जाता है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
dhanteras 2024 significance of placing ashok leaves bandhanwar toran

सनातन धर्म में घर के मुख्य द्वार पर बंधनवार लगाने की मान्यता है। ऐसा कहा जाता है कि बंधनवार लगाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और कलह-क्लेश की स्थिति से छुटकारा मिल जाता है। वहीं धनतेरस को धन त्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी के साथ-साथ कुबेर देवता और धनवंतरि देवता की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि इनकी पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।

अब ऐसे में धनतेरस के दिन किस पत्ते का तोरण लगाना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

धनतेरस के दिन लगाएं अशोक के पत्ते का तोरण

bandhanwar toran

धनतेरस के दिन अशोक के पत्ते का तोरण लगाना बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। घर में अशोक के पत्ते लगाने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही आर्थिक परेशानियों से भी छुटकारा मिल जाता है। अशोक के पत्ते घर के मुख्य द्वार पर नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिल जाता है। अगर आप धनतेरस के दिन अशोक के पत्ते का तोरण लगा रहे हैं, तो 14 पत्तों का तोरण बनाकर उसे घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। इससे रोगदोष से भी छुटकारा मिल जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - Choti Diwali Upay 2024: नरक चतुर्दशी पर करें ये उपाय, बुरी ऊर्जाएं होंगी दूर

अशोक के पत्ते का तोरण किस विधि से लगाएं?

धनतेरस के दिन अशोक के पत्ते का तोरण सबसे पहले लाकर धोएं और फिर पूजाघर में उन पत्तों को रखकर पूजा करें। उसके बाद पत्ते पर अपने ईष्टदेव का नाम लिखें। फिर कुल 14 अशोक के पत्ते का माला बनाएं।
उसके बाद आराध्य के मंत्रों का जाप करते हुए अशोक का तोरण घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। इस बात का खास ध्यान रखें कि अगर अशोक के पत्ते सुख जाएं, तो इसे हटा लें। क्योंकि सूखे पत्ते नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Diwali 2024 Vastu Tips: दिवाली के दिन लक्ष्मी कदम और शुभ-लाभ लगाते समय न करें ये गलती, पैसों का होगा नाश

धनतेरस के दिन अशोक के पत्ते का तोरण लगाने का महत्व

bandhanwar toran for prosperity

धनतेरस के दिन अशोक के पत्ते का तोरण लगाने से घर में धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है और घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहती है। बता दें, धनतेरस को धन त्रयोदशी के नाम से जाना जाता है, इसलिए इस दिन अशोक के पत्ते लगाने से धन वृद्धि होती है और व्यक्ति को सभी समस्याओं से निजात भी मिल सकता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP