Tue Sep 22, 2026 | Updated 06:06 PM IST

बच्चों को लग गई है मोबाइल की लत, इन तरीकों से बनाएं दूरी

मोबाइल फोन चलाने की लत आपके भी बच्चे को लग गई है, तो इन तरीकों को अपनाएं।
Updated:- 2022-11-02, 18:58 IST
children addicted to phone

ज्यादातर बच्चों को मोबाइल चलाने की बुरी आदत लग जाती हैं। खासकर छोटे बच्चों के लिए फोन ज्यादा देर तक चलाना काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। ऐसे में अगर आपका भी बच्चा फोन चलाने की जिद करता है तो उसे समझाएं लेकिन उसे ज्यादा फोन ना दे।

आज के समय छोटे से छोटे बच्चे बेहद कम समय में फोन चलाना शुरु कर देते हैं। टेक्नोलॉजी के इस दौर में बच्चों को सभी चीजें आना चाहिए लेकिन उसे किसी भी चीज को हिसाब से देना चाहिए। छोटे बच्चे के आंख पर फोन से बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले है कि बच्चों को फोन से कैसे रखें दूर।

फोन छीनने की वजह उसे समझाएं

Ways to Break Your Cell Phone Addiction

आप बच्चों से फोन न छीने, ऐसा करने से बच्चे और भी ज्यादा जिंद करेगे। आप उन्हें शुरुआत से ही कम फोन दे, फोन तभी दे जब उन्हें जरूरत हो। कभी-कभी पेरेंट्स बच्चों के प्रति सख्त भी हो जाते हैं लेकिन ऐसा कभी नही करना चाहिए। आपको अपने बच्चे के साथ फेडली ही रहना चाहिए।

बच्चों को काम में रखे व्यस्त

आप अपने बच्चे को काम में व्यस्त रखें। ऐसा करने से उनका ध्यान फोन की तरह नहीं जाएंगा। स्कूल से आने के बाद आप उसे टीवी दिखा दे फिर उन्हे कोचिंग भेज दे। शाम में उन्हें पार्क लेकर जाएं ताकि बच्चों का फिजिकल एक्टिविटीहो पाएं। ऐसा करने से पूरा दिन वह व्यस्त रह जाएंगे। उनके पास समय ही नहीं बचेगा फोन चलाने का।

इसे जरूर पढ़ें-इन स्टडी हैक्स को करेंगे फॉलो, तो पढ़ने में नहीं होगी कोई परेशानी

फिजिकल एक्टिविटी जरूर करवाएं

आपको अपने बच्चे को प्रतिदिन फिजिकल एक्टिविटी जरूर करवाना चाहिए। यह उनके स्वास्थ्य के साथ ही उनके हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है। फिजिकल एक्टिविटी आप शाम के समय में करवाएं, ऐसा करने से वह थक जाएंगे और डिनर करके सो जाएंगे। ऐसे में उन्हें फोन चलाने का समय ही नहीं मिलेगा।

इसे जरूर पढ़ें-Study Tips: बच्चों की पढ़ाई सुधारने में ये टिप्स आएंगे काम

समय देखकर दे फोन

बच्चे को सभी चीज की जानकारी होनी चाहिए। ऐसे में आप बच्चे को समय देखकर फोन दे सकते है। प्रतिदिन या एक दिन बीच करके आप बच्चे को आधे घंटे के लिए फोन जरूर दे। फोन में आप बच्चो को कभी भी गेम ना खेलने दे। ऐसा करने से ही बच्चे को फोन चलाने और गेम खेलने की लत लग जाती हैं। इन बातों का आप खास ख्याल रखें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।