शादी को सात जन्मों का बंधन माना जाता है। जब दो इंसान अपना पूरा जीवन एक साथ बिताने का निर्णय करते हैं तो वह एक-दूसरे के साथ शादी करते हैं। किसी भी व्यक्ति के जीवन में विवाह किसी उत्सव से कम नहीं होता है। एक ऐसा मौका, जब वह अपनी खुशी को खुलकर जीते हैं। कहते हैं कि एक विवाह कभी भी रस्मों-रिवाजों के बिना पूरा नहीं होता है। विवाह से जुड़ी यही परंपराएं इस पल को यादगार बनाती हैं।
भारत में तो लोग अपने धर्म के अनुसार कई तरह की परंपराओं का पालन करते हैं। लेकिन विदेशों में मैरिज रिचुअल्स इतने अजीबो-गरीब हैं, जिनके बारे में जानकर भी लोग हैरान हो जाते हैं। भारत में शादी के दौरान जहां दूल्हा-दुल्हन को सबसे अच्छा और डिलिशियस खाना सर्व किया जाता है, वहीं एक जगह ऐसी भी है, जहां पर नव-विवाहित जोड़े को बचा हुआ खाना दिए जाने की परंपरा है। ऐसी ही कई बेहद अजीब परंपराओं का पालन आज भी किया जा रहा है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही अनोखी परंपराओं के बारे में बता रहे हैं-
क्रिश्चियन वेडिंग में दूल्हा शादी के वक्त अपनी दुल्हन को किस करता है। लेकिन स्वीडन में एक अनोखी शादी की परंपरा है जहां शादी समारोह के दौरान दूल्हा गायब हो जाता है और दुल्हन को अकेला छोड़ देता है। उस वक्त शादी में मौजूद सभी युवा और अविवाहित पुरुषों को दुल्हन को चूमने की अनुमति दी जाती है।
यह एक बेहद ही अजीब रस्म है, लेकिन स्वीडन में लोग इसे सेलिब्रेट करते हैं। इसी तरह, दूल्हन की सहेलियां व अन्य लड़कियां भी दूल्हे को चूम सकते हैं। इसे सुखी विवाह की शुरुआत माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें-आखिर मां क्यों नहीं देखती है अपने ही बेटे के फेरे? पुराने जमाने में इस वजह से बना था ये अजीब नियम
फ्रांस में एक रिवाज है, जिसके तहत नवविवाहित जोड़े को पहले एक अतिथि द्वारा एक चैम्बर पॉट में बचा हुआ भोजन और पेय परोसा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे जोड़े को शादी की रात ऊर्जा मिलती है। हालांकि, पिछले कुछ सालों में इस रिवाज में परिवर्तन आया है। अब उन्हें अब चॉकलेट और शैंपेन का एक मिश्रण सर्व किया जाता है।
यह विडियो भी देखें
ग्रीक में शादी के दौरान एक बेहद ही अजीबो-गरीब रस्म का पालन किया जाता है। जिसके तहत वह बहुत सी प्लेटों को तोड़ते हैं। दरअसल, उनका मानना है कि एक खुशी का अवसर या उत्सव बुरी आत्माओं को आकर्षित करता है। ऐसे में उन्हें दूर करने के लिए, प्लेटों को तोड़ दिया जाता है ताकि यह दर्शाया जा सके कि कहीं कोई उत्सव नहीं हो रहा है। इस तरह हिंसक और आक्रामक कार्य के जरिए बुरी आत्मओं को दूर रखने की कोशिश की जाती है।(इन अजीबो-गरीब कानून के बारे में जाने)
सुनने में शायद यह बहुत ही अजीब लगे, लेकिन केन्या के मसाई लोगों में, दुल्हन का पिता अपनी ही बेटी के सिर पर थूकता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह बहुत अधिक सपोर्टिव होने के कारण अपनी बेटी के विशेष दिन को बर्बाद ना करे। फिर दुल्हन अपने पति के साथ चली जाती है और उसे सलाह भी दी जाती है कि वह पीछे न मुड़े।(मेहंदी में 5 तरह से पति का नाम लिखवाएं)
इसे जरूर पढ़ें-शादी में जा रहे हैं तो बिल्कुल भी न करें ये गलतियां
तो आपको शादी से जुड़ी कौन सी परंपरा सबसे अजीब लगी? हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।