जानिए क्या-क्या होता है भारती सिंह के साथ उनके ससुराल में

भारती सिंह ने हाल ही में हर्ष लिम्बचिया के साथ शादी की है और वो अपने ससुराल में बहुत ज्यादा खुश हैं, जानिए क्या-क्या होता है भारती सिंह के साथ उनके ससुराल में। 
Updated:- 2018-05-04, 12:27 IST
bharti singh life after marriage

कहते हैं शादी के बाद आपका दूसरा जन्म होता है, एक नई ज़िन्दगी मिलती है। सबकुछ नया और सबकुछ अलग होता है। ऐसा ही कुछ नया और अलग सा कॉमेडियन भारती सिंह के साथ भी हुआ है। यह तो आप जानते ही हैं कि पिछले साल 3 दिसम्बर को भारती ने राइटर हर्ष लिम्बचिया से शादी की थी जिसे वो पिछले सात सालों से जानती थीं।

भारती और हर्ष की शादी टीवी इंडस्ट्री की ग्रैंड शादियों में से एक थी। गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग के बाद भारती और हर्ष पूरे एक महीने तक हनीमून मनाने देश और विदेश घूम रहे थे। यह सबकुछ बड़ा एक्साइटेड था मगर, क्या आप जानते हैं कि शादी के बाद भारती की लाइफ कैसी चल रही है? आइये खुद भारती से जानते हैं।

bharti singh life after marriage inside

Image Courtesy: Instagram/@bharti.laughterqueen

शादी के बाद की रस्में किसी परी की कहानी से कम नहीं 

भारती ने हमसे ख़ास बातचीत के दौरान बताया कि उनकी शादी बहुत ही ग्रैंड थी, हर एक लम्हा किसी सपने से कम नहीं था और शादी के बाद की रसमें भी परी की कहानी जैसी थीं। भारती ने कहा, “गोवा में शादी के बाद जब मैं घर गई तो सबकुछ फिल्मों जैसा था। घर में प्रवेश करते समय चावल से भरा लोटा गिराया, अलते के पानी से होकर मैं सफ़ेद कपड़े पर चली जिसे मेरे ससुराल वालों ने मंदिर में रखा है। मेरे ससुराल वाले भी बहुत कूल हैं हम वीकेंड्स पर मिलकर लूडो खेलते हैं, गानें गाते हैं, पार्टी करते हैं। जब हम हनीमून से लौटे तो हर्ष ने सभी को कह दिया था कि हमें कोई उठाएगा नहीं, सुबह हमारी नींद जब खुलेगी हम तब बाहर आएँगे। वो लोग आज भी हमारा दरवाज़ा नहीं खटखटाते। बाहर कुकर की सिटी बजती है तो हमें लगता है कि बाहर जाना चाहिए।”

Read more: कभी प्राग तो कभी स्विट्ज़रलैंड में मनाया भारती सिंह ने अपना हनीमून

bharti singh life after marriage inside

Image Courtesy: Instagram/@bharti.laughterqueen

सरनेम बदलने का प्रेशर नहीं बनाया 

भारती ने आगे कहा, “हर्ष पहले से ही बड़े सुलझे हुए इंसान है और शादी के बाद मुझे वो और ज्यादा सुलझे हुए लगते हैं। जब बात आई सरनेम बदलने की तो उन्होंने तुरंत कहा कि मेरा नाम मेरी पहचान है और मुझे इसे नहीं बदलना चाहिए। हर्ष की यह यह बात मुझे बहुत अच्छी लगी, यहाँ तक कि मेरे सुसुराल वालों ने भी इस बारे में मुझे कुछ नहीं कहा। टीवी पर फिर से कमबैक करने के लिए भी हर्ष मुझे बहुत मोटीवेट करते हैं। उनका कहना है कि मैं कोई डेली सोप की बहु नहीं हूँ कि लोग मुझे भूल जाएंगे। हर्ष ने कहा है कि तुम्हे जितना आराम करना है करो, किसी चीज़ का कोई प्रेशर नहीं है।”  

Read more: भारती सिंह ने अपनी शादी के लिए चुना गोवा, जानिए क्यों?

bharti singh life after marriage inside

Image Courtesy: Instagram/@bharti.laughterqueen

गुजराती और पंजाबी खाने का मिक्सर बन गया 

“मैं पंजाबी हूँ तो एक बार में ही पूरा खाना खाने की आदत है और हर्ष गुजराती हैं तो ये हर 2 घंटो में कुछ खाते हैं। लेकिन, हर्ष बहुत ही हेल्दी खाना खाते हैं, नारियल पानी से दिन की शुरुआत होती है फिट ब्रोकली, उबले अंडे, अखरोट, खजूर... धीरे धीरे बहुत कुछ। मैं पंजाबी हूँ तो पराठें खाने की आदत है तो मैं थोड़ा-थोड़ा हर्ष जैसा खाती हूँ और थोड़ा पंजाबियों जैसा” भारती ने कहा।  

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।