फेमस कॉमेडियन भारती सिंह की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। 3 दिसंबर को भारती अपने मंगेतर हर्ष लिंबाचिया के साथ शादी करने वाली हैं। हाल ही में भारती और हर्ष का एक प्री वेडिंग वीडियो भी लॉन्च हुआ था, जिसे भारती ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था और यह वीडियो बहुत ही ज्यादा वायरल भी हुआ।
भारती सिंह काफी लंबे समय से अपनी शादी की तैयारियां कर रही हैं, उनके फैंस उनकी शादी से काफी खुश हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।
क्या आपको पता है कॉमेडियन भारती सिंह डेस्टिनेशन मैरिज करने जा रही हैं। हां, भारती और हर्ष ने डेस्टिनेशन मैरिज करने का फैसला लिया है और इसके लिए उन्होंने गोवा को चुना है। भारती और हर्ष अपने पूरे परिवार के साथ गोवा पहुंच चुके हैं।
भारती ने गोवा आने से पहले मुंबई में बैचलर पार्टी भी रखी थी। इस पार्टी में टीवी के कई सितारों ने शिरकत की थी। इस सेलिब्रेशन के दौरान टीवी एक्ट्रेस अदा खान और एली एवराम नजर आईं थीं।
कई लोग डेस्टिनेशन मैरिज के लिए गोवा को चुनते हैं, क्या आप जानती हैं गोवा मे ऐसा क्या है कि हर कोई उसकी तरफ खींचा चला जाता है।
Image Courtesy: Pxhere
गोवा के beaches की बात ही है अलग
गोवा की खूबसूरती वहां के beaches में बसी है। नार्थ गोवा में beaches पर पार्टी चलती रहती हैं। वहीं साउथ की तरफ खासतौर से अगोंडा और पलोलम beaches बेहद एकांत और शांत नजर आते हैं। यहां आप शांति से बैठे-बैठे समुद्र को निहार सकती हैं।
मतलब यह हुआ कि अगर आप गोवा में डेस्टिनेशन मैरिज करने का प्लान करती हैं तो आप शादी से यहां के कुछ beaches पर अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक टाइम इस्पेंड कर सकती हैं, साथ ही कुछ beaches ऐसे हैं जहां आप अपने दोस्तों के साथ मस्त बिंदास पार्टी कर सकती हैं।
आप भी एंजॉय कर पाएंगी अपनी शादी
गोवा में डेस्टिनेशन मैरिज प्लान करने का मतलब ही है मस्ती। यहां आपको कभी भी बोरियत महसूस नहीं होगी। गोवा में डेस्टिनेशन मैरिज प्लान करने का मतलब है आपके relatives और friends के अलावा आप भी अपनी शादी एंजॉय कर पाएंगी।
Read More: अगर इन 5 जगहों पर की डेस्टिनेशन वेडिंग तो दुनिया देखती रह जाएगी
Image Courtesy: Pxhere
यहां का फूड रहेगा जिंदगी भर याद
गोवा में खाने के लिए वेज से लेकर नॉन वेज तक आपको तमाम फूड्स मिल जाएंगे। अगर आप नॉन वेज खाना पसंद करती हैं तो गोवा की प्रॉन करी को जरूर ट्राई करें, यह नारियल के दूध के साथ बनाया जाता है। इसके अलावा फिश रेशेडो भी गोवा में बहुत पॉपुलर है। रेशोडो का मतलब् होता है भरवां। पॉम्फ्रेट मछली को चटपटे मसालों के साथ बनाया जाता है।
Image Courtesy: Pxhere
शादी से पहले इंस्पेंड करने को मिलेगा बेस्ट रोमांटिक टाइम
गोवा को भारत का पुर्तगाल भी कहा जाता है। यहां का कल्चार और आर्किटेक्चयर काफी हद तक पुर्तगाली सभ्य ता से मिलता-जुलता है। पहली बार तो आपको लगेगा कि शायद आप पुर्तगाल में आ गई हों। यहां कदम-कदम पर देखने के लिए बहुत कुछ है।
यहां ऐसी लोकेशन की कमी नहीं है जहां आप अपने relatives और friends की नजरों से बचकर अपने होने वाले लाइफ पार्टनर के साथ बेस्ट रोमांटिक टाइम इस्पेंड कर सकती हैं।
चर्च से लेकर मंदिर और गोवा की गलियां, सब हैरान करने वाला है। पहली बार अगर आप गोवा आएंगी तो इन जगहों को देखती ही रह जाएंगी। यहां किया गया टाइम इस्पेंड कभी भी आप भूलेंगी नहीं।
Image Courtesy: Pxhere
Friends के साथ ट्राई करें कुछ नया
गोवा में कैसीनो खेलने का मजा ही अलग है, इंडिया में आमतौर पर जुआं खेलना गैरकानूनी है। लेकिन गोवा के कैसीनो वर्ल्ड फेमस हैं। यहां टूरिस्टों के आने पर कोई पाबंदी नहीं है। आप यहां कैसीनो का मजा ले सकती हैं।
Read More: प्री वेडिंग शूट को यादगार बनाएंगे दिल्ली के ये 5 फेमस प्लेस
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।