Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:28 AM IST

लेदर पर्स पर लगे जिद्दी दाग को इन 3 चीजों की मदद से करें साफ

लेदर पर्स पर लगे कलम या फिर किसी भी चीज के दाग को मिटाने के लिए आप कुछ ख़ास चीजों की मदद ले सकती है।  
Updated:- 2024-01-17, 14:45 IST
leather purse

लेदर पर्स पर एक बार डार्क कलर का दाग लग जाए तो उसे निकालना कई बार काफ़ी ज़्यादा मुश्किल हो जाता है। हालांकि ऐसा नहीं है कि दाग कभी भी नहीं निकलता। लेदर पर्स पर लगे दाग को निकालने के लिए आपको कुछ ख़ास चीज़ों की मदद लेनी होगी। इन चीजों की मदद से आप अपने महंगे लेदर पर्स पर लगे दाग को भी निकाल सकते हैं।

रबिंग अल्कोहल

अगर स्याही का दाग से आपके लेदर के महंगे पर्स पर लग गया है तो इसे निकालने के लिए आपको रबिंग अल्कोहल का इस्तेमाल करना चाहिए। रबिंग अल्कोहल में एक कॉटन डाले और उस कॉटन की मदद से अपने लेदर पर्स पर लगे दाग की सफाई करें। इससे आपका लेदर बैग मिनटों में चमकने लगेगा।

सूखा कपड़ा से करें सफाई

how to clean dirty leather bag

अगर आपके पोर्श में ग्रीस का दाग लग गया है तो इस दाग को निकालने के लिए आपको किसी और चीज़ की ज़रूरत नहीं होगी आपको केवल सूखा अपना लेना है और उसकी मदद से ही आपको अपने लेदर के पर्स की सफाई करनी चाहिए। लेदर के पर्स की सफाई करते समय ध्यान रखें कि इसे ज्यादा ना रगड़ें वरना आपका पर्स खराब हो जाएगा।

इसे भी पढ़ेंः खरीदना चाहती है लेदर हैंडबैग? इन आसान उपायों से करें असली की पहचान

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा का केवल खाना बनाने के लिए ही इस्तेमाल नहीं किया जाता है बल्कि इसकी मदद से किसी भी चीज की सफाई मिनटों में की जा सकती है। पानी और बेकिंग सोडा का घोल तैयार करें। पर्स पर जिस भी जगह दाग लगा है वहां पर आपको बेकिंग सोडा और पानी का घोल मिलाकर डालना है और इसकी सफाई करनी है। ऐसे में आपका पर्स मिनटों में चमक नहीं लगेगा

इसे भी पढ़ेंः क्या आप जानते हैं महिलाओं की जीन्स में जिपर क्यों लगाया जाता है?

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit - Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।