चूहों का घर में आने का कोई समय नहीं होता है। उन्हें बस थोड़ी-सी जगह दिखनी चाहिए और वो आसानी से घुसकर आपकी चीजों को तहस-नहस करते हैं। वहीं अगर भंडार घर में वो गलती से घुस गए, तब सोचिए आपका सारा सामान बर्बाद हो सकता है। चूहे सिर्फ सामान बर्बाद ही नहीं करते बल्कि गंदगी और बीमारियां भी फैलाते हैं।
चूहों को मारने या भगाने के लिए तमाम चीजों का इस्तेमाल आपने भी किया होगा, लेकिन क्या वो सब काम आए? कई केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स आपके लिए भी हानिकारक हो सकते हैं। वहीं, चूहों को पकड़ने वाला ट्रैप भी हर बार काम नहीं करता है।
आप ट्रैप में रोटी या खाने की कोई चीज रखें, तो कितनी बार ऐसा होता है कि चूहा उसे खाकर भाग जाता है, लेकिन उसमें फंसता नहीं है। बस यही देखते हुए हम आपके लिए एक आसान और बेहतरीन नुस्खा लेकर आए हैं। इस नुस्खे से आपके घर में होने वाले चूहे तुरंत भाग जाएंगे। आज हम आपको एक ऐसी घरेलू दवा बनाने के टिप्स बताएंगे, जिसे खाते ही चूहे दुम दबाकर भागेंगे और आपका सामान भी बर्बाद नहीं होगा।
इस घरेलू दवा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे आपको किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। केमिकल युक्त प्रोडक्ट इतने हानिकारक होते हैं, जिन्हें आप हाथों से छू नहीं सकते। उनसे चूहे मरे या न मरे, लेकिन आपको भी स्किन एलर्जी हो सकती है। बच्चे और पेट्स वाले घर में ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। वहीं घरेलू दवा का ऐसा कोई साइड इफेक्ट आपको नहीं हो सकता है। यह घरेलू चीजों से तैयार दवाई बाहर की दवा से काफी ज्यादा सुरक्षित है।
इसे भी पढ़ें: घर में चूहे फैलाते हैं बहुत गंदगी तो इन आसान हैक्स से पाएं छुटकारा
इसे भी पढ़ें: जाल में नहीं फंसता चूहा तो ये तरीके आएंगे काम, इन चीजों से लुभाकर करें ट्रैप
अब इस नुस्खे को आप भी आजमाएं और देखें कैसे चूहे बिना मरे आपके घर से भाग जाएंगे। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आएगी। अगर यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।