Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:34 AM IST

घर में चूहे फैलाते हैं बहुत गंदगी तो इन आसान हैक्स से पाएं छुटकारा

अगर आपके घर में बहुत सारे चूहे हो रहे हैं और उनकी वजह से पूरे घर में बहुत गंदगी भी फैल रही है तो आप ये उपाय जरूर करें।   
Updated:- 2022-07-11, 09:53 IST
image

घरों में चूहों का होना कितना परेशानी भरा होता है ये तो आपको पता ही होगा। समस्या तब बहुत ज्यादा बढ़ जाती है जब घर में एक दो से ज्यादा चूहे आ जाएं। इनकी तादाद बहुत जल्दी बढ़ती है और ये इतना ज्यादा परेशान करते हैं कि हमारा पूरा घर तहस नहस कर देते हैं। किचन में चूहों की गंदगी, बाथरूम में चूहों की गंदगी और इतना ही नहीं उनके लगातार घर में रहने से इलेक्ट्रिक वायर, कपड़े या जूतों जैसी चीज़ें बर्बाद होने की समस्या तो रहती ही है। 

ऐसे में क्यों ना हम कुछ ऐसे हैक्स को आजमाएं कि चूहे भी भाग जाएं और चूहों से होने वाली गंदगी भी खत्म हो जाए। आपके घर की सफाई करना आपके लिए बहुत आसान हो जाएगा और ऐसे में आपको हाइजीन से जुड़ी दिक्कतें भी नहीं होंगी। 

घर से कैसे भगाएं चूहे?

सबसे पहले बात करते हैं कि आखिर कैसे आप घर से चूहे भगा सकती हैं? इसके लिए सिर्फ दवा ही नहीं बल्कि कई बेसिक होम रेमेडीज भी होती हैं जिनकी मदद से आप अपने घर को चूहों से फ्री रख सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- 5 मिनट में घर से मच्छर, मक्खी और चूहे भगाने का आसान तरीका

पेपरमिंट ऑयल

किसी भी तरह के रोडेंट को इसकी स्मेल अच्छी नहीं लगती है। आप अपने घरों में कोनों में पेपरमिंट ऑयल कॉटन के बॉल्स में डालकर रख सकती हैं। हां,  इसे थोड़े-थोड़े दिनों में बदलना पड़ेगा। इससे ना सिर्फ चूहे दूर रहेंगे बल्कि ये घर को फ्रेश स्मेल भी देंगे। 

peppermint oil for rat droppings

प्याज से भी दूर भाग सकते हैं चूहे

अब आप सोचेंगी कि घर में प्याज रखे रहते हैं पर चूहे तो उससे दूर नहीं भागते, लेकिन अगर आप इसे काटकर घर के कोनों में रख देंगी तो उस कोने में चूहे नहीं आएंगे। हां, इसे 2-3 दिन में बदलना होगा क्योंकि ये जल्दी सूख जाते हैं। 

प्लास्टर ऑफ पेरिस और कोको पाउडर

ये किसी चूहे मारने की दवा की तरह ही काम करेगा क्योंकि चूहे कोको पाउडर खा लेंगे, लेकिन क्योंकि इसमें प्लास्टर ऑफ पेरिस मिला होगा तो ये इनकी आंतों में चिपक जाएगा और ये मर जाएंगे। इस तरीके से अधिकतर चूहे घर के बाहर जाकर ही मरते हैं। 

लाल मिर्च से भागेंगे चूहे

जहां से भी चूहे ज्यादा आते हों वहां आपको लाल मिर्च को रखना होगा। चूहे इससे दूर भागते हैं और ये शायद चूहों को मारे बिना घर से भगाने का सबसे असरदार तरीका है। आप पाउडर या फिर सूखी टूटी लाल मिर्च दोनों का ही इस्तेमाल कर सकते हैं।  

चूहों की गंदगी को कैसे करें साफ? 

अब बात करते हैं चूहों से होने वाली दूसरी बड़ी समस्या के बारे में। चूहों की ड्रॉपिंग्स और उनकी गंदगी बहुत ज्यादा होती है और उससे बीमारियां भी फैल सकती हैं इसलिए ये जरूरी है कि आप उसे ठीक से साफ करें। 

rat droppings cleaning 

इसे जरूर पढ़ें- कपड़े की अलमारी में लग गई है दीमक तो तुरंत करें ये काम ताकि खराब न हों आपके महंगे ड्रेस 

  • सबसे पहले उस एरिया की खिड़कियां खोल दें और वेंटिलेशन का ध्यान रखें। ये इसलिए क्योंकि अगर चूहा बीमार होगा तो उसकी ड्रॉपिंग्स से भी बीमारी फैलने का खतरा होगा। 
  • चूहों की गंदगी को आप अपने हाथों से ना छुएं। इसे कपड़े, कागज, ग्लव्ज की मदद से उठाएं और उस वक्त आप मास्क जरूर पहनें। 
  • इसे किसी पॉलीथीन में बांधकर फिर बाहर फेंके और साथ ही साथ उस एरिया को सैनेटाइजर या फिर डिसइन्फेक्टेंट से साफ करें। 
  • इसके बाद गीले कपड़े से उस एरिया को पोंछ लें।  

आपको शायद ये पता नहीं होगा कि चूहों के कारण आपके घरों में सीजनल बीमारियों से लेकर गंभीर बीमारियों तक कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में ये जरूरी है कि आप चूहों को भगाने के साथ-साथ उनकी गंदगी को भी ठीक तरह से साफ करें।  

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।  

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।