herzindagi
How does chandrayaan happen

Chandrayaan 3 Live Updates: लॉन्च हुआ चंद्रयान-3, जानें क्या होती है सॉफ्ट लैंडिंग और किस कारण है यह जरूरी

चंद्रयान 3 भारत का महत्वकांक्षी मिशन है और इस मिशन के साथ भारत की एक बहुत बड़ी उपलब्धि जुड़ी हुई है। जानिए इस मिशन से जुड़ी सारी डिटेल्स।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-07-14, 15:59 IST

ISRO की तरफ से एक और ऐतिहासिक मिशन आगाज कर चुका है। भारत के सतीश धवन स्पेस सेंटर, श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3, 14 जुलाई 2023 को दोपहर के 2.35 पर टेक ऑफ कर चुका है। 

इस मिशन की तैयारी में साइंटिस्ट्स ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। चंद्रयान-2 के असफल होने के बाद साइंटिस्ट्स ने बहुत तैयारी की जिसका नतीजा है अब चंद्रयान 3।

चंद्रयान 2 में चांद के ऑर्बिट पर चक्कर लगाना, सतह पर लैंड करना और रोवर (पहियों वाला रोबोट) द्वारा उसकी सतह की स्टडी करना शामिल था। 

indian moon mission chandrayaan

चंद्रयान की लॉन्चिंग की समय सीमा

14 जुलाई शुक्रवार को दोपहर के 2.35 बजे चंद्रयान की लॉन्चिंग के लगभग 16 मिनट बाद प्रोपल्शन मॉड्यूल सेपरेट हुआ है। इसके बाद यह प्रोपल्शन मॉड्यूल पृथ्वी के ऑर्बिट के 5-6 बार चक्कर लगाएगा। इसके बाद यह चांद के ऑर्बिट तक पहुंचेगा। 

चंद्रयान की लॉन्चिंग से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर सभी देशवासियों को बधाई दी थी।  

लाइव देखा गया चंद्रयान का लॉन्च 

ISRO ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चंद्रयान की लॉन्चिंग की लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई। जिस वक्त यह लॉन्च हो रहा था उस वक्त 1.5 लाख लोग इसे लाइव देख रहे थे। 

 

चंद्रयान-3: क्या है खास और क्यों है यह बड़ा मिशन

300,000 किलोमीटर की दूरी को तय करते हुए चंद्रयान आने वाले कुछ हफ्तों में चांद पर पहुंचेगा। इस यान में ऐसे कई उपकरण लगाए गए हैं जो चांद पर उतरने के बाद उसकी सतह की सटीक स्टडी सामने लेकर आएंगे। चांद की सतह से कई सैम्पल भी लिए जाएंगे। चंद्रयान-3 को ना सिर्फ चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करनी है, बल्कि यह भी देखना होगा कि रोवर ठीक तरह से चांद की सतह पर पहुंच जाए। अगर रोवर ठीक से नहीं पहुंच पाता है, तो आगे का मिशन अधूरा रह सकता है।  

यह विडियो भी देखें

रोवर ठीक से काम करेगा, तो आगे कई तरह के प्रयोग किए जा सकते हैं। अगर यह मिशन सफल होता है जिसकी उम्मीद पूरा देश लगाए बैठा है, तो भारत चौथा देश बन जाएगा जो चंद्रमा पर सुरक्षित सॉफ्ट लैंडिंग कर पाएगा। अभी तक यूएसए, चीन, सोवियत संघ और इजरायल हैं जिन्होंने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश की है। इसमें से इजरायल भारत की तरह ही असफल रहा है।  

यह मिशन ठीक से पूरा होता है, तो आगे चलकर भारत को कई तरह की उपलब्धियां हांसिल हो सकती हैं। इससे आगे चलकर कई स्पेस मिशन में भारत को मदद भी मिल सकती है। 

क्या है सॉफ्ट लैंडिंग?

सॉफ्ट लैंडिंग तब होती है जब एक स्पेसक्राफ्ट बिना क्रैश हुए या फिर टूटे चांद पर लैंड होता है। कई रॉकेट इस तरह से डिजाइन किए जाते हैं कि वो चांद पर पहुंचने से पहले ही टूट जाते हैं और उनका एक हिस्सा ही सतह पर पहुंचता है। चंद्रयान-3 को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वह मून पर सॉफ्टलैंड करे और परफेक्ट टचडाउन हो। 

चंद्रयान-3 की सफल रॉकेट वुमन

डॉ. ऋतु करिधल को दुनिया 'रॉकेट वुमन ऑफ इंडिया' के नाम से जानती है। चंद्रयान से पहले डॉक्टर ऋतु मंगलयान के प्रोजेक्ट पर भी रह चुकी हैं और उन्हें मार्स वुमन भी कहा जाता है। ऋतु जी चंद्रयान 3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल के लिए भी जिम्मेदार हैं। चांद पर लैंडिंग की जिम्मेदारी संभालने वाली ऋतु चंद्रयान 2 की डायरेक्टर भी थीं। उनके बारे में अधिक जानकारी इस वीडियो में जानिए। 

 

सोशल मीडिया रिएक्शन्स  

आपको बता दें कि चंद्रयान 3 के पूरे मिशन में 615 करोड़ की लागत आई है। इंफ्लूएंसर रवि सुतजानी ने एक ट्वीट कर फिल्म 'आदिपुरुष' और चंद्रयान-3 के बजट को कम्पेयर भी किया है।   

 कई बड़े नेता जैसे शशि थरूर, राहुल गांधी आदि भी सोशल मीडिया पर चंद्रयान के सफल मिशन की बधाई दे रहे हैं। 

रेलवे मिनिस्टर अश्विनि वैश्नव ने भी चंद्रयान की सफलता को लेकर ट्वीट किया। 

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडनविस ने भी एक ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की।  

चंद्रयान 3 की सेटेलाइट के सफलतापूर्वक इजेक्ट होने के बाद भी लोगों ने ट्वीट कर खुशियां मनाईं।  

 

चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग से पहले कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी इस मिशन को बधाई दी थी।  

अक्षय कुमार ने ट्वीट कर चंद्रयान 3 की सफलता का बिगुल बजा दिया था।  

ऐसे ही अनुपम खेर ने भी 'झंडा ऊंचा रहे हमारा, जय हिंद' के नारे के साथ चंद्रयान मिशन के लिए ISRO को बधाई दी। 

 अजय देवगन ने भी ट्वीट कर यह बताया कि वो टीवी पर इस मिशन को लाइव देख रहे हैं और ISRO को बधाई दी।  

जैकी श्रॉफ ने ISRO का एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि चंद्रयान मिशन से उन्हें कितनी खुशी है।  

 

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।     

 

 

 

FAQ
चंद्रयान 2 मिशन कब लॉन्च हुआ था?
2019 में चंद्रयान 2 मिशन लॉन्च हुआ था और अपने अंतिम चरण में यह असफल हो गया था।
चंद्रयान 3 मिशन को कौन लीड कर रहा है?
चंद्रयान 3 मिशन को भारत की रॉकेट वुमन ऋतु करिधल लीड कर रही हैं।
चंद्रयान 3 कब तक चांद पर पहुंचेगा?
इसे चांद तक पहुंचने में कुछ हफ्ते लग सकते हैं। इसके 23-24 अगस्त तक चांद पर पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।