Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:57 AM IST

Inside Celebrity Homes: इन फेमस सेलिब्रिटीज के घर की एक बात है सबसे खास

सेलिब्रिटीज के घर देखने में बेहद सुंदर लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसी कौन सी चीज है जो इनके घर को स्पेशल बनाती है?
Updated:- 2022-11-11, 19:23 IST
celebrity homes inside pictures

हम सभी सेलेब्स के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। खासतौर पर सेलेब्स के घर बेहद सुंदर होते हैं। वह इसके लिए लाखों रूपये खर्च करते हैं और बेहद सोच-समझकर हर एक चीज को डिजाइन करवाते हैं। उनके घर में कोई न कोई ऐसे चीज जरूर होती है, जिससे उनका घर और भी खास बन जाता है।

एशियन पेंट्स काफी पुरानी कंपनी है। Asian Paints Where The Heart Is Season का 6वां सीजन लॉन्च होने जा रहा है। इसमें सेलेब्स के घर की खास बात जानने को मिलती है। क्या आप जानना चाहती हैं सेलेब्स के घर कि उस चीज के बारे में जिससे उनका घर स्पेशल बनाती है? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

पूजा हेगड़े के घर की खास बात

View this post on Instagram

A post shared by Pooja Hegde (@hegdepooja)

पूजा हेगड़े साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उनका घर बेहद सिंपल है। पूजा के घर की खास बात यह है कि उन्होंने अपने कमरे में Its Show Time Baby वॉल हैगिंग है। वह अपने रूम में फैमिली के साथ मूवी देखना पसंद करती हैं। वहीं उन्हें ओपन किचन पसंद है, ताकि वह कुकिंग के दौरान घर के अन्य लोगों से बातचीत कर सकें।

एवरग्रीन अनील कपूर का घर इसलिए है स्पेशल

View this post on Instagram

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

द मोस्ट एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर की पर्सनैलिटी से लेकर उनका घर दोनों ही बेहद खास है। अनिल कपूर ने अपने घर को अपनी लव लाइफ से जोड़ा था। उन्होंने अपने आप से यह कहा था कि वह अपनी पार्टनर यानि सुनीता कपूर को तभी प्रपोज करेंगे जब उनके पास घर होगा। अनिल कपूर ने अपने घर को विक्टोरियन टच दिया है। उनके घर में ऊपर की जगह पर हरियाली ही हरियाली है, जहां सुनीता और उनकी मां बैठकर टाइम स्पेंड करना पसंद करती हैं।

इसे भी पढ़ें:अंदर से कुछ ऐसा दिखता है आमिर खान का घर, देखें तस्वीरें

युवराज सिंह

View this post on Instagram

A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial)

भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को भला कौन नहीं जानता है। उनका चंडीगढ़ में बेहद बड़ा घर है और बहुत सुंदर है। युवराज का घर को लेकर यह मानना है कि वह ऐसा घर चाहते हैं जहां कोई भी आए तो एक याद लेकर अपने साथ जाएं। उनके घर में एक वॉल है, जहां उनकी उपलब्धियां को उन्होंने फ्रेम में संजोया है।

इसे भी पढ़ें:शाहरुख खान से लेकर सलमान तक, जानें किस बॉलीवुड स्टार के पास है कितना महंगा घर

हर्षवर्धन कपूर

harshvardhan kapoor home insideहर्षवर्धन कपूर ने अपना घर भी अपनी पर्सनैलिटी के हिसाब से भी डिजाइन किया है। उनका घर बिल्कुल मिनिमिलिस्टिक है, जहां सभी चीजें बेहद अच्छे से रखी गई हैं। हर्षवर्धन का शूज के प्रति प्यार के बारे में हम सभी जानते हैं। उन्होंने अपने घर में जूतों को रखने के लिए एक स्पेस तैयार किया है, जिसमें बड़े तरीके से शूज रखे गए हैं।

आपको किस सेलेब्स का घर पसंद आया, हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।