एक्टर अनिल कपूर इस साल 24 दिसंबर को 65 साल के हो जाएंगे। अनिल कपूर को देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता कि उनकी उम्र 60 के पार होगी, मानो जैसे उन्हें हमेशा जवान दिखने का कोई नुस्खा आजमा लिया हो। आए दिन सोशल मीडिया में उनके एवर यंग लुक्स की चर्चा हुआ करती है। कई मौकों पर अनिल से उनके हमेशा यंग और हैंडसम दिखने का राज पूछा जाता है।
65 साल की उम्र में भी अनिल किसी 30 से 35 के बीच के युवा दिखते हैं। अनिल के लुक्स के अलावा उनके फिल्मी करियर पर भी नजर डालें तो वह भी उनके डायलॉग की तरह बिल्कुल झकास रहा। अनिल करीब 40 वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, जहां उन्होंने इंडस्ट्री को हर दौर में एक नए और बिंदास किरदार से रूबरू करवाया।
आज के आर्टिकल में हम एक्टर अनिल कपूर की अब तक की सबसे बेस्ट फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको एक बार जरूर देखना चाहिए। तो आइए जानते हैं एक्टर अनिल कपूर की ऑल टाइम बेस्ट मूवीज के बारे में।
1अनिल कपूर की डेब्यू फिल्म-

अनिल की डेब्यू फिल्म साल 1981 में आई थी, जिसका नाम था ‘वो सात दिन’ बता दें कि यह फिल्म एक तमिल फिल्म की रीमेक थी। अपनी पहली फिल्म से ही अनिल ऑडियंस को बहुत पसंद आए, सबका ध्यान अनिल और उनकी एक्टिंग पर गया। बता दें कि फिल्म में अनिल ने एक गायक का किरदार निभाया था, उसकी प्रेमिका की शादी किसी और से कर दी जाती है। अनिल की पहली फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
2फेरी जंग-

फिल्म ‘मेरी जंग’साल 1985 में आई थी। इस फिल्म में अनिल का किरदार एक वकील का होता है, जो अपने क्लाइंट को इंसाफ दिलाना चाहता है। इस फिल्म को सुभाष घई ने डायरेक्ट किया था, फिल्म की कहानी कानून और इंसाफ के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है, फिल्म में दूसरे वकील का किरदार अमरीश पुरी द्वारा निभाया गया था।
आज भी इस फिल्म को टीवी पर बड़े चाव से देखा जाता है, साथ ही इस फिल्म का गाना जिंदगी हर कदम एक नई जंग है, आज भी कई लोगों को मोटिवेट करने का काम करता है।
3मशाल-

अनिल कपूर की यह फिल्म यश चोपड़ा द्वारा डायरेक्ट की गई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ दिलीप कुमार साहब ने भी काम किया था। यह फिल्म अनिल कपूर के करियर के लिए बहुत बढ़िया साबित हुई। बता दें कि मशाल में अनिल की एक्टिंग इतनी बेहतरीन थी कि उन्हें सपोर्टिंग रोल के लिए फिल्म फेयर भी दिया गया।
4मिस्टर इंडिया-

बॉलीवुड की साइ फाइ मूवी में ‘क्रिश’ से पहले ‘मिस्टर इंडिया’ का नाम शामिल होना चाहिए। फिल्म में किसी घड़ी जैसा यंत्र दिखाया गया था, जिसे पहनकर को भी अदृश्य हो सकता था। फिल्म में अनिल कपूर मेड लीड में थे, वहीं उनके साथ श्री देवी नजर आई थी। यह फिल्म हममें से कई लोगों ने देखी होगी, हीरो और हीरोइन के अलावा फिल्म के मोगैंबो के किरदार बहुत ज्यादा फेमस हुआ था। इतनी बेहतर स्टार कास्ट होने के कारण इस फिल्म की बहुत सराहना की गई।
इसे भी पढ़ें- कई सालों में भी नहीं बदली इन 9 बॉलीवुड एक्टर्स की शक्ल, कोई लगता है 20 तो कोई 30 साल छोटा
5तेजाब-

फिल्म ‘तेजाब’ 1988 में बड़े पर्दे पर आई थी, जिसमें अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित साथ में नजर आए थे। फिल्म में अनिल के साथ-साथ माधूरी को भी रातों रात स्टार बना दिया। माधुरी का 1, 2,3 वाला डांस लोगों के सिर पर चढ़कर बोला। आज भी ये गाना हर पार्टी में जरूर बजता है। फिल्म में अनिल और माधुरी की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया, जिसके बाद दोनों एक साथ कई फिल्मों में नजर आए।
इसे भी पढ़ें- पंकज त्रिपाठी की ये 10 सबसे बेस्ट फिल्में जिन्हें देख आप भी हो जाएंगे उनके फैन
6राम लखन-

अनिल कपूर का एक किरदार आज भी लोगों के दिलों में राज करता है। यह फिल्म साल 1989 में आई, जिसमें अनिल के साथ डिंपल कपाड़िया, जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित जैसे सितारे मौजूद थे। फिल्म में अनिल के डांस माइ नेम इज लखन को सालों बाद भी बेहद पसंद किया जाता है।
7परिंदा-

अनिल इस दौर में अपने करियर के पीक पर थे, साल 1989 में ही उनकी फिल्म परिंदा भी सिनेमाघरों में आई। फिल्म में अनिल कपूर के साथ दोबारा माधुरी दिक्षित थीं। वहीं फिल्म में दोबारा अनिल कपूर जैकी श्रॉफ के छोटे भाई के किरदार में नजर आए। वहीं विलन के रोल में नाना पाटेकर को भी बहुत पसंद किया गया।
8नायक-

फिल्म नायक हम सभी ने कई बार टीवी पर देखी होगी। यह फिल्म पॉलिटिक्स में फैली हुई गंदगी के बारे में बताती है, जिसे ऑडियंस द्वारा सालों बाद भी पसंद किया जाता है। फिल्म में टीवी रिपोर्टर बने अनिल कपूर को एक दिन का मुख्यमंत्री बनाया जाता है, जिसके बाद वह पत्रकार बहुत से बदलाव करता है, शायद हम सभी कहीं ना कहीं एक ऐसे ही मुख्यमंत्री की कल्पना करते हैं।
9पुकार-

इस फिल्म में अनिल कपूर एक आर्मी अफसर के रोल में नजर आते हैं। इस फिल्म के लिए अनिल कपूर को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी, वहीं इस फिल्म को फेमस डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में भी अनिल और माधुरी ने साथ में काम किया।
10वेलकम-

ये फिल्म हम सभी ने बहुत एंजॉय की है। रिलीज के इतने सालों बाद भी इस फिल्म से जुड़े कई मीम देखने को मिल जाते हैं। वैसे तो यह एक मल्टी स्टारर फिल्म थी, मगर मजनू भाई की एक्टिंग और पेंटिंग हम में से कोई भी नहीं भूल पाएगा। फिल्म में अनिल एक गैंगस्टर के रोल में थे, मगर क्योंकि यह एक कॉमेडी फिल्म थी अनिल का किरदार हद से ज्यादा फनी था। अगर आपने वेलकम ना देखी हो तो जल्द ही देखें।
तो ये थीं कुछ फिल्में जिनमें अनिल कपूर की एक्टिंग आपको बेहद खास लगने वाली हैं, इसके अलावा भी अनिल इस समय भी कई बेहरीन फिल्में की हैं। उनमें मलंग, एक लड़की को देखा, फन्ने खान जैसी फिल्में शामिल हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।