
बॉलीवुड के स्टार्स की कमाई कितनी होती है इसका अंदाज़ा उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल से लगाया जा सकता है। ये सभी ग्लैमरस चीज़ों के आदी होते हैं और इनके घर तो किसी महल से कम नहीं होते। करोड़ों के ये घर आखिर कितने के बिकते हैं क्या आपको पता है? क्या आप ये जानते हैं कि कौन सा बॉलीवुड स्टार सबसे महंगे घर में रहता है? तो चलिए आज आपको बताते हैं इन 9 बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जिनके घर सबसे महंगे हैं और इनका शाही अंदाज़ भी किसी से कम नहीं है। <div> </div>


घर की कीमत- 200 करोड़ रुपए
शाहरुख खान उन लोगों में से एक हैं जिनके फैन्स दुनिया भर में हैं। शाहरुख खान ने गरीबी के दिन देखे हैं और फिर उन्होंने खुद को इस काबिल बनाया कि मुंबई के बैंडस्टैंड में वो अपना घर खरीद सकें। 2001 में शाहरुख खान ने 'मन्नत' को 13.32 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसी घर में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की फिल्म 'तेजाब' की शूटिंग हुई थी।
इस घर का असली प्राइज अब 200 करोड़ से भी ऊपर हो चुका है।
इसे जरूर पढ़ें- महंगी गाड़ियों से लेकर घड़ियों तक, देखें इन स्टार्स के Expensive शौक

घर की कीमत - 150 करोड़ रुपए
जहां शाहरुख खान का घर 'मन्नत' टॉप पर है वहीं बॉलीवुड के शहनशाह अमिताभ बच्चन का घर भी पीछे नहीं है। अमिताभ बच्चन का घर 'जलसा' 120 से 150 करोड़ रुपए के बीच है। ये मुंबई के जुहू इलाके में स्थित है और ये घर उन्हें प्रोड्यूसर रमेश सिप्पी ने गिफ्ट किया था जब अमिताभ की फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' चल गई थी। अमिताभ की फिल्म की फीस की जगह उन्हें ये घर तोहफे में मिला था।

घर की कीमत- 100 करोड़
शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा का घर मुंबई में एक पॉश इलाके में है और इस घर में आर्ट कलेक्शन भी बेमिसाल है। इस घर का नाम 'किनारा' है और ये समुद्र के किनारे ही मौजूद है।

घर की कीमत- 80 करोड़
खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार के घर की कीमत भी कुछ कम नहीं है। जुहू बीच पर मौजूद उनका ये घर उनकी लाइफस्टाइल का एक झरोखा बस है। अक्षय भले ही इंडस्ट्री के सबसे बिजी स्टार हों, लेकिन अपने घर, परिवार और बच्चों के मामले में वो कभी पीछे नहीं हटते हैं।

घर की कीमत- 60-70 करोड़ के बीच
अजय देवगन का घर जुहू में स्थित है और इस घर का नाम है 'शक्ति'। बॉलीवुड के सुपरस्टार के बारे में तो आप जानते ही हैं और उनका घर उनकी पर्सनैलिटी को साफ दिखाता है। उनका घर हरियाली के बीच घिरा हुआ है और उनका घर मुंबई के कुछ सबसे महंगे घरों में से एक है।

घर की कीमत- 60 करोड़
जॉब अब्राहम भले ही सुपरस्टार ना हों, लेकिन उनकी लग्जरी लाइफ सुपरस्टार की तरह ही है। जॉन के फैन्स भी जानते हैं कि वो जीते तो शान से हैं। जॉन अब्राहम के भाई एलन ने उनके लिए एक पेंटहाउस डिजाइन किया है जो बांद्रा के एक रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में स्थित है। ये 7वें और 8वें फ्लोर पर है और इसका नाम है 'विला इन द स्काई'।
इसे जरूर पढ़ें- 100 करोड़ के घर से लेकर लाखों की गाड़ी तक, 2020 में बॉलीवुड स्टार्स ने खरीदी हैं ये महंगी चीज़ें

घर की कीमत- 56.6 करोड़ रुपए
कुछ समय पहले ही मुंबई के वर्ली इलाके में शाहिद कपूर ने अपने लिए एक घर खरीदा था। ये घर 56.6 करोड़ रुपए में आया था। ये ड्यूप्लेक्स 42 और 43 फ्लोर पर बना हुआ है और यहां लग्जरी रेसिडेंट्स की कमी नहीं है। शाहिद और मीरा का ये सी-फेसिंग आशियाना किसी से कम नहीं है।

घर की कीमत- 100 करोड़
2020 में बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक ने एक घर खरीदा था जो दो फ्लैट्स में फैला हुआ था। मुंबई में जूहू-वर्सोवा रोड पर स्थित एक बिल्डिंग मन्नत में ये दोनों फ्लैट्स मौजूद हैं। इस बिल्डिंग के दो फ्लोर में मौजूद फ्लैट्स अब ऋतिक के हो गए हैं। इसी साल ये डील फाइनल हुई है और इन दोनों फ्लैट्स में से एक पेंटहाउस है जो 38000 स्क्वेयर फिट की स्पेस वाला है।

घर की कीमत- 150 करोड़ रुपए से ज्यादा
प्रियंका का नाम हमने इस लिस्ट में सबसे पीछे इसलिए रखा है क्योंकि वो भारत में रहती नहीं हैं, लेकिन उनका लग्जरी घर तो किसी मॉर्डन महल से कम नहीं है। उनका घर Encino इलाके में है जो लॉस एंजिलिस के सबसे महंगे इलाकों में से एक है। उनके घर की कीमत 20 मिलियन डॉलर से ज्यादा है।
तो ये थे बॉलीवुड के सबसे महंगे घर। क्या आप ऐसी ही कोई और जानकारी चाहते हैं? अगर हां तो हमें लिख भेजे कमेंट बॉक्स में। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Amitabh bachcha insta/ housing.com/ Shilpa Shetty instagram/