पीपल के पेड़ पर जरूर चढ़ाएं ये चीज, मिल सकती है सफलता

ज्योतिष शास्त्र मे सभी पेड़-पौधों का संबंध व्यक्ति के दैनिक जीवन से बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि इनकी पूजा करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। 

Can we offer black til to Peepal tree

(can we offer black til to peepal tree) हिंदू धर्म में हर पेड़-पौधों को भगवान का स्वरूप माना जाता है। इनकी विधिवत पूजा करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है और शुभ परिणाम की प्राप्ति भी हो सकती है। अगर बात करें पीपल के पेड़ की पूजा करने के बारे में, तो इस वृक्ष में त्रिदेव का वास होता है। इस पेड़ में रोजाना जल देने से व्यक्ति की सभी मनोकामना पूरी हो सकती है। अब ऐसे में पीपल के पेड़ में किन चीजों को अर्पित करने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।

इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

पीपल के पेड़ में चढ़ाएं तिल (Offer sesame seeds to Peepal tree)

pjimage   T.

पीपल के पेड़ में शनिवार के दिन तिल जरूर चढ़ाएं। इससे शनि दोष से छुटकारा मिल सकता है और शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। तिल का संबंध शनिदेव से है और पीपल के पेड़ में साक्षात त्रिदेव वास करते हैं। इसलिए इन्हें तिल चढ़ाने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।

पीपल के पेड़ में चढ़ाएं दूध (Offer milk to Peepal tree)

पीपल के पेड़ में दूध चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे शिव (भगवान शिव मंत्र) जी की कृपा हमेशा बनी रहेगी और आपकी सभी मनोकामना भी पूरी हो सकती है। अगर आपके विवाह में किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न हो रही है, तो पीपल की जड़ में रोजाना हल्दी और दूध अर्पित करें। इससे आपको लाभ हो सकता है।

पीपल के पेड़ चंदन चढ़ाएं (Offer sandalwood to Peepal tree)

पीपल के पेड़ में लाल चंदन चढ़ाने से मंगल दोष से छुटकारा मिल सकता है। ऐसा कहा जाता है कि पीपल के वृक्ष में तीन देव वास करते हैं। इन्हें प्रसन्न करने से सभी देवी-देवता प्रसन्न हो सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - राशि के अनुसार पीपल के पेड़ में जरूर चढ़ाएं ये चीजें, मिल सकती है सफलता

पीपल के पेड़ में केसर चढ़ाएं (Offer saffron to Peepal tree)

kashmiri saffron or kashmiri kesar or keshar alphonsomango in

पीपल के पेड़ में केसर चढ़ाने से भी लाभ हो सकता है। इससे आपको सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है और आपकी कुंडली में स्थित ग्रह भी मजबूत हो सकते हैं।

पीपल के पेड़ में चढ़ाएं तिल के लड्डू (Offer sesame laddus to Peepal tree)

पीपल के पेड़ में तिल (तिल के उपाय) का लड्डू चढ़ाने से व्यक्ति को भय नहीं होता है और सफलता की भी प्राप्ति हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - इन पेड़-पौधों की दिन के अनुसार करें पूजा और जानें महत्व

पीपल के पेड़ में चढ़ाएं दही (Offer curd to Peepal tree)

पीपल के पेड़ में दही चढ़ाने के व्यक्ति की सभी इच्छा पूरी हो सकती है, लेकिन इस बात का ध्यान रखना है कि दही केवल सोमवार के दिन ही चढ़ाएं। इससे आपको लाभ हो सकता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP