20 साल बाद रेखा के स्टेज पर थिरकेंगे पैर, ये डांस परफॉर्मेंस उड़ा देगी सबके होश

20 साल बाद रेखा को स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस करता देखना उनके चाहने वालों के होश उड़ा देगा। रेखा बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में से एक हैं जिनके चाहने वाले उन्हें इस उम्र में भी फिल्मों या स्टेज पर देखने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। 
Updated:- 2018-06-14, 18:40 IST
rekha dance performance iifa

20 साल बाद रेखा को स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस करता देखना उनके चाहने वालों के होश उड़ा देगा। रेखा बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में से एक हैं जिनके चाहने वाले उन्हें इस उम्र में भी फिल्मों या स्टेज पर देखने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। 

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा एक और अवॉर्ड शो जल्द ही आयोजित होने वाला है। जी हां यहां हम बात कर रहे हैं आईफा अवॉर्ड शो के बारे में। 22 से 24 जून तक थाईलैंड के बैंकॉक में 19वें आईफा अवॉर्ड शो का आयोजन किया जाएगा। 

इस अवॉर्ड को लेकर मायानगरी के जुहू में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान बॉलीवुड जगत के तमाम सेलिब्रिटीज ने शिरकत की। इस दौरान रेखा ने वरुण और आयुष्मान खुराना के साथ खूब मस्ती की और यह पता चला कि रेखा जल्द ही स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस देंगी। 

rekha dance performance iifa

20 साल बाद स्टेज पर थिरकेंगीं रेखा 

बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा पूरे 20  साल बाद स्टेज पर परफॉर्मेंस देने जा रही हैं। वह इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकैडमी अवॉर्ड्स (IIFA) में ठुमके लगाने वाली हैं। हालांकि वह पुराने गानों पर डांस करेंगी या नए गानों पर इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है। वैसे तो रेखा कई अवॉर्ड शो और पार्टियों में पहुंचती हैं लेकिन इस बार अपना बेहतरीन परफोर्मेंस भी देंगी। रेखा के डांस के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद वरुण धवन ने बताया।

rekha dance performance iifa

वरुण और आयुष्मान के स्टेज पर आते ही रेखा ने दोनों से खुद ही पूछ लिया कि आप मुझे किस गाने पर डांस करते देखना चाहते हैं। तब वरुण ने 'मि. नटवरलाल' के सॉन्ग ‘परदेसिया’ का नाम लिया तो रेखा इस गाने के लिए मना करने लगी और उन्होंने कहा सॉरी... इन हैपनिंग।' वरुण के बाद आयुष्मान ने पूछा, तो आप कौन से गाने में परफॉर्म करना चाहती हैं। रेखा कहती हैं, “मेरा एक दूसरा नाम भी है और वह नाम है मिस्ट्री। अगर अभी बता दूंगी तो क्या मतलब होगा।“ 

Read more: जया बच्चन ने खोले अमिताभ और ऐश्वर्या के कई राज

रेखा की डांस परफॉर्मेंस

इससे पहले रेखा ने 31 जनवरी साल 1998 को आयोजित 43वें फिल्म फेयर अवॉर्ड के दौरान स्टेज परफॉर्मेंस दी थी। उन्होंने 'दिल चीज क्या है', 'ये क्या शहर है दोस्तों', 'इन आंखों की मस्ती', और 'सलाम-ए-इश्क' गानों पर ठुमके लगाए थे। 

वैसे यहां आपको बता दें कि रेखा की यह परफॉर्मेंस उस वक्त होने जा रही है जब अमिताभ बच्चन इस इवेंट के ब्रांड एंबैसडर पद से हटाए जा चुके हैं। वैसे तो इसकी घोषणा साल 2010 में ही की जा चुकी थी। मगर सीधे तौर पर बतौर ब्रांड एंबैसडर किसी भी अभिनेता ने बिग बी को रिप्लेस नहीं किया। हालांकि इस बार सलमान खान के नाम की चर्चा तेज है। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।