बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार का आज जन्मदिन है। 9 सितंबर 1967 को पैदा हुए अक्षय आज 52 साल को हो चुके हैं। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि न तो अक्षय कुमार भारतीय नागरिक हैं और न ही उनका ये असली नाम है। राजीव हरिओम भाटिया से अपना नाम बदल कर अक्षय कुमार किया और उसके बाद वो फिल्मों में आए। अक्षय कुमार के पास कनाडाई नागरिकता है और यही कारण है कि उनकी देशभक्ति की फिल्मों के लेकर कभी कभार कॉन्ट्रोवर्सी हो जाती है। पर अगर बात विवादों की है तो अक्षय कुमार के सबसे बड़े विवाद उनके अफेयर्स को लेकर ही रहे हैं।
एक समय था जब बॉलीवुड की हर एक्ट्रेस के साथ अक्षय के अफेयर की खबर आ जाती थी। ये वो दौर था जब अक्षय बॉलीवुड के 'खिलाड़ियों के खिलाड़ी' बन चुके थे। आज भी उनके अफेयर्स की चर्चा आम है।
इसे जरूर पढ़ें- Report: इन व्यवसायों में काम करने वाले लोग प्यार में देते हैं धोखा!
1. अक्षय कुमार और रेखा-
ये बॉलीवुड के सबसे चर्चित अफेयर्स में से एक रहा है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इसे माना नहीं, लेकिन उस समय अक्षय की गर्लफ्रेंड रहीं रवीना टंडन ने मीडिया के सामने कहा था कि रेखा को अपनी हद पता होनी चाहिए। रवीना का ये बयान कई दिनों तक सुर्खियों में रहा था। ऐसा कहा जाता था कि रेखा को अक्षय से उनकी फिल्म 'खिलाड़ियों के खिलाड़ी' के दौरान प्यार हो गया था। उस समय रवीना ने कथित तौर पर रेखा को अक्षय से दूरियां बनाने को भी कहा था। रवीना के मुताबिक इसमें अक्षय की कोई गलती नहीं थी बल्कि रेखा उनसे करीबी रिश्ते बढ़ाने की कोशिश कर रही थीं।
2. अक्षय कुमार और रवीना टंडन -
अक्षय और रवीना टंडन 90 के दशक के सबसे चर्चित सितारों में से एक थे। इन दोनों को पहली नजर का प्यान नहीं था बल्कि ये दोनों फिल्म 'मोहरा' के दौरान मिले, फिर दोस्त बने और फिर दोनों एक साल बाद डेट करने लगे। इसके बाद इनका रिश्ता तीन साल तक चला। लोग इनकी शादी की घोषणा का इंतज़ार कर रहे थे।
यहां तक कि 1999 के स्टारडस्ट के इंटरव्यू में रवीना ने ये भी कहा था कि अक्षय कुमार ने उनसे शादी करने का वादा किया है। तब ये अफवाह भी उड़ी थी कि दोनों ने मंदिर में सगाई कर ली है। इसके बाद अक्षय और रवीना अलग हो गए। इसका कारण माना गया अक्षय कुमार के कैसिनोवा वाले बर्ताव को। रवीना के लिए प्यार में वफादारी बहुत जरूरी थी, लेकिन अक्षय हर हिरोइन के साथ फ्लर्ट करते थे और उनके साथ अफेयर की खबरें आम हो गई थीं। बस इसी लिए रवीना ने अक्षय से अपनी राहें अलग कर लीं।
3. अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी-
अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी का अफेयर आम था, ये हमेशा सुर्खियों का हिस्सा बना रहता था, लेकिन खबरों की मानें तो अक्षय शिल्पा शेट्टी और ट्विंकल खन्ना के साथ एक ही समय पर डेट कर रहे थे। अक्षय और शिल्पा की फिल्म धड़कन भी दोनों के ब्रेकअप के बाद रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार ने शिल्पा के साथ डेटिंग की और उसके बाद ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली। अक्षय के इस धोखे के बाद शिल्पा कई महीनों तक डिप्रेशन में रही थीं और उन्होंने मीडिया में अक्षय के खिलाफ कई बयान दिए थे। शिल्पा को लेकर अक्षय ने कहा था कि उन्हें मीडिया में रिश्ते सार्वजनिक नहीं करने चाहिए, लेकिन शिल्पा ने इसका जवाब दिया था कि ऐसी अक्षय की सोच है, अगर उन्होंने कुछ गलत किया है तो वो सबके सामने आना चाहिए। इसके बाद शिल्पा शेट्टी और ट्विंकल खन्ना की दोस्ती भी टूट गई।
4. अक्षय कुमार और पूजा बत्रा-
अक्षय कुमार और पूजा बत्रा ने अक्षय के फिल्मों में आने से पहले ही रिश्ता जोड़ लिया था। उस समय पूजा एक प्रसिद्ध मॉडल थीं और अक्षय कुमार की कोई खास पहचान भी नहीं थी। शुरुआत में पूजा बत्रा ने अक्षय की काफी मदद भी की थी। लेकिन फिर दोनों ने अपनी अलग राहें चुन लीं।
5. अक्षय कुमार और आयशा जुल्का-
इस अफेयर की चर्चा भी रही, लेकिन दोनों ही ने इसके बारे में कुछ खास नहीं कहा। इन दोनों की जोड़ी अपनी पहली हिट फिल्म 'खिलाड़ी' के बाद रातों-रात प्रसिद्ध हो गए थे और फिर इनकी ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री को देखकर ये अफवाह आम हो गई कि ये दोनों कपल हैं। कई दिनों तक ये सब चलता रहा और उसके बाद फिल्मी जोड़ी के साथ अपने आप ये अफवाह भी बंद हो गई।
इसे जरूर पढ़ें- कंगना रनौत, काजल अग्रवाल और तमन्ना भाटिया ने लोगों से की भावुक अपील, देखें वीडियो
Recommended Video
6. अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा-
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी के बाद ऐसा लगा था कि अब उनके अफेयर की चर्चा खत्म हो जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अक्षय कुमार का शादी के कुछ साल बाद ही प्रियंका चोपड़ा से नाम जुड़ गया। प्रियंका और अक्षय की ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री के पीछे कहीं न कहीं उनकी ऑफ स्क्रीन केमेस्ट्री भी थी ऐसी खबरें आम हो गईं। दोनों में से किसी ने इसपर कुछ नहीं बोला, लेकिन ये अफवाह भी सामने आई कि अक्षय कुमार को प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने से ट्विंकल खन्ना ने मना कर दिया। उसके बाद दोनों की कोई फिल्म साथ नहीं आई।
7. अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ-
नमस्ते लंडन, सिंह इज किंग, हमको दीवाना कर गए, वेलकम जैसी फिल्मों को करने के बाद इन दोनों का नाम भी सामने आया। हालांकि, बाद में इसे कोरी अफवाह बताया गया।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।