इन स्टार्स के साथ जुड़ा प्रियंका का नाम कभी किया इनकार तो कभी किया इकरार

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनस को डेट कर रही हैं ऐसा कहा जा रहा है। आपको बता दें कि निक जोनस प्रियंका चोपड़ा के पहले विदेशी ब्वॉयफ्रेंड नहीं है बल्कि उनसे पहले गेरार्ड बटलर प्रियंका के ब्वॉयफ्रेंड रह चुके हैं। 
Updated:- 2018-07-19, 16:04 IST
image

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपना 36वां बर्थडे मनाया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका चोपड़ा किसी सीक्रेट जगह पर अपना जन्मदिन मनाएंगी हालांकि उन्हें अपने खास दिन पर निक जोनस के साथ लंदन में देखा गया। 

priyanka chopra love  affairs

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनस को डेट कर रही हैं ऐसा कहा जा रहा है। आपको बता दें कि निक जोनस प्रियंका चोपड़ा के पहले विदेशी ब्वॉयफ्रेंड नहीं है बल्कि उनसे पहले गेरार्ड बटलर प्रियंका के ब्वॉयफ्रेंड रह चुके हैं। 

 priyanka chopra love  affairs

बॉलीवुड के भी कई सुपरस्टार्स के साथ प्रियंका चोपड़ा का नाम जुड़ा है तो चलिए जानते हैं देसी गर्ल प्रियंका निक से पहले किस-किस स्टार को डेट कर चुकी हैं। 

बॉलीवुड के रोमांस के किंग और प्रियंका 

 priyanka chopra love  affairs sha rukh khan

शाहरुख खान को बॉलीवुड का रोमांटिक किंग कहा जाता है। एक टाइम था जब शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा का नाम एक साथ जोड़ा गया था। फिल्म 'डॉन' के दौरान दोनों करीब आए थे। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था। खबरों की मानें तो जब ये बात शाहरुख की पत्नी गौरी को पता चली तो उन्होंने प्रियंका को घर बुलाया और उनसे किंग खान से दूर रहने को कहा जिसके बाद दोनों को एक-दूसरे को नजरअंदाज करते हुए देखा गया। 

Read more: प्रियंका चोपड़ा के सारे राज खुल जाएंगे, उनकी निजी जिंदगी की हर छोटी से बड़ी बात जानते होंगे आप

खतरों के खिलाड़ी को कर चुकी हैं डेट 

priyanka chopra love  affairs akshay

प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद थी। प्रियंका ने करियर की शुरूआत में अक्षय के साथ कई हिट फिल्में की। मीडिया में खबरों की माने तो साथ में काम करते-करते दोनों एक-दूसरे के बेहद नजदीक आ गए थे। 

हरमन बावेजा और देसी गर्ल 

priyanka chopra love  affairs

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ रिश्ता टूटने के बाद प्रियंका ने हरमन बावेजा को डेट करना शुरू कर दिया था। इन दोनों के लव अफेयर के चर्चे खूब सुनने को मिले। दोनों ने साथ में लव स्टोरी 2050 में काम किया। लेकिन ऐसा कहा जाता है कि हरमन के डूबते करियर के कारण प्रियंका ने उनसे दूरी बना ली। 

बॉलीवुड का चॉकलेटी बॉय और देसी गर्ल 

priyanka chopra love  affairs

प्रियंका और शाहिद ने हमेशा मीडिया में इस बात का खंडन किया कि उनके संबंध एक-दूसरे से को-स्टार से ज्यादा नहीं हैं लेकिन लंबे समय तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। ‘कॉफी विद करण’ शो में करण जौहर ने शाहिद के बारे में सवाल किया था तो प्रियंका ने उस सवाल का जवाब देना जरूरी नहीं समझा था। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।