Bigg Boss 16: सुंबुल तौकीर ने क्यों छोड़ दिया था 'इमली' सीरियल, खुद बताई सच्चाई

स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ‘इमली’ की लीड एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान को किसी पहचान की जरुरत नहीं हैं। अभिनेत्री को 'इमली सीरियल' में काफी अच्छी पहचान मिली थी। इन दिनों वह बिग बॉस के घर में नजर आ रही है। दर्शक भी उन्हें काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। घर में जैसे ही उनकी एंट्री हुई उनके इमली के किरदार को लेकर चर्चा शुरू हो गई, तो चलिए जानते हैं आखिर क्यों सुंबुल तौकीर खान ने इमली का किरदार छोड़ा।
रोते नजर आई सुंबुल
हाल ही में बिग बॉस हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। शो के प्रोमो में दिखाई दे रहा है कि सुंबुल साजिद खान, अब्दुल राजिकऔर गोरी नागोरी के साथ बैठी हुई हैं। इस दौरान सुंबुल रोते हुए कहती हैं कि बिग बॉस के घर में अन्य कंटेस्टेंट्स द्वारा मुझे सीरियसली नहीं लिया जाता है। उनको ऐसे देख उनके फैंस काफी ज्यादा नराज भी नजर आए हैं।
सुंबुल ने आगे क्या कहा

सुंबुल तौकीर खान रोते हुए ही आगे कहती हैं कि 'सब मुझे नासमझ बच्ची समझते हैं। लोगों को यह समझने की जरूरत है कि मैं एक बच्ची नहीं हूं और सिर्फ इसलिए कि मैं खुश रहती है और खुद चीजों को इंजॉय करती हूं तो इसका मतलब यह नहीं है कि मैं बेवकूफ हूं'।
इसे भी पढ़ेंःबिग बॉस में फेम पाने के बाद गायब हो गए ये सदस्य, जानें कौन है लिस्ट में शामिल
इमलीसीरियलछोड़ने की क्या थी वजह

एक इंटरव्यू में इमली ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि आखिर क्यों उन्होंने इमली के किरदार को छोड़ने का फैसला किया था? इमली कहती हैं कि ' यह फैसला उनका बिलकुल भी नही था। इस बात का फैसला शो के मेकर्स ने लिया था। मैंने ये सोचा नहीं था कि मैं इतनी जल्दी इस शो को अलविदा कह दूंगी। मुझे बाद में एहसास हुआ कि आगे बढ़ना कितना ज्यादा जरूरी है।
इसे भी पढ़ेंःसलमान खान से खौफजदा थीं सुंबुल, जानें फिर कैसे इमली ने 'बिग बॉस 16' के लिए भरी हामी
शो से बाहर निकलना था जरुरी
आपको बता दे कि इमली ने आगे यह भी कहा था कि ' अगर मैं इस शो से बाहर नहीं निकलती तो मैं कभी भी आगे नहीं बढ़ पाती। बता दें कि एक्ट्रेस को बाकी कंटेस्टेंट्स के मुकाबले सबसे ज्यादा रकम मिल रही है। हालांकि उन्हे बिग बॉस हाउस में रहने के कितने पैसे मिल रहे है इस बात का खुलासा नहीं हुआ है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-Sumbul Touqeer Khan Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।