Bigg Boss 16: शिव ठाकरे के 5 गुण जो बनाते हैं उन्हें विनर

Bigg Boss 16: बिग बॉस के विजेता का नाम कुछ ही दिनों में घोषित होने वाला है। ऐसे में हम आए दिन फिनाले से जुड़ी बातें सुन रहे हैं। सोशल मीडिया पर मौजूद अधिकतर पोस्ट में शिव ठाकरे (Shiv Thakare) को बहुत मजबूत बताया जा रहा है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए शिव ठाकरे के गेम से जुड़ी 5 ऐसी बातें जो उन्हें दूसरे घरवालों से अलग बनाती हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से।
शुरुआत से हैं गेम में एक्टिव
View this post on Instagram
शिव ठाकरे शुरुआत से ही गेम में बहुत ज्यादा एक्टिव हैं। 16 वे सीजन की शुरुआत के पहले दिन से वो गेम में अपनी भागीदारी दिखा रहे हैं। यह एक बहुत बड़ा कारण है जो उन्हें दूसरे घरवालो से अलग बनाता है।
इसे भी पढ़ेंःशिव ठाकरे को हुआ था बिग बॉस मराठी में प्यार,जानें उनकी लव स्टोरी के बारे में?
शिव का टास्क में शानदार प्रदर्शन करना
गेम में अच्छा प्रदर्शन करने के साथ-साथ शिव ने हर एक टास्क में अपना बेस्ट देते हैं और जीत भी हासिल करते हैं। इसी वजह से वो घर के कप्तान भी बन पाए। बता दें कि शिव रोडिज और बिग बॉस मराठी का हिस्सा रह चुके हैं जिसका फायदा उन्हें बिग बॉस 16 के घर में भी मिला।
दोस्ती निभाने में सबसे आगे
View this post on Instagram
बिग बॉस के घर में अगर सबसे मुश्किल कुछ है तो वो है अच्छा दोस्त बनाना। शिव ने ना सिर्फ एक बल्कि कई दोस्त बनाए। साजिद, अब्दु, स्टेन, सुंबुल और निमृत के साथ उनकी दोस्ती घर के बाहर भी देखने को मिलेगी।
अच्छी प्लानिंग
बिना किसी हबड़धबड़ के बिग बॉस के घर में हर बार हमने शिव को अच्छे फैसले लेते देखा गया है। ना सिर्फ शारीरिक रूप में बल्कि उन्होंने हर बार बहुत समझादारी और दिमाग लगाते हुए अपने फैसले लिए हैं। (बिग बॉस सीजन 16 का विनर कौन है?)
जनता को किया खूब एंटरटेन
View this post on Instagram
इन सभी बातों के साथ-साथ जनता का मनोरंजन करने में भी शिव हमेशा आगे रहे। यही कारण है कि उन्हें फैंस बहुत पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ेंःबिग बॉस 16 कंटेस्टेंट शिव ठाकरे कभी दूध और न्यूजपेपर बेचते थे, चलिए जानते हैं उनकी जिदंगी से जुड़ी कुछ बातें
तो ये थी शिव ठाकरे से जुड़ी सारी जानकारी। अगर आप इसके अलावा बिग बॉस से जुड़ी कोई और जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।