बिग बॉस 16 की तारीफ हर जगह हो रही हैं। ऐसे में इस साल इस शो में शिव ठाकरे भी नजर आ रहे हैं। अभी तक दर्शक उनके गेम को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बता दे कि इससे पहले उन्हें एमटीवी के स्टंट बेस्ड शो रोडीज के ऑडिशन राउंड में भी देखा गया है। इस दौरान करण कुंद्रा उनकी सिंपल सिटी देखकर काफी ज्यादा इंप्रेस हो गए थे। चलिए जानते हैं शिव ठाकरे के करियर के बारे में।
सलमान कर चुके हैं शिव ठाकरे की तारीफ
बीते एपिसोड में सलमान खान ने खुद शिव ठाकरे के गेम की तारीफ किया था। बेहद कम लोग जानते हैं लेकिन शिव ठाकरे मराठी बिग बॉस के विनर भी रह चुके हैं। बिग बॉस 16 में भी अपनी अनोखे अंदाज से वह बिग बॉस के घर में धूम मचा रहे हैं। शो के शुरुआती दिनों से ही शिव ठाकरे ने सलमान खान का दिल जीत लिया था।
इसे जरूर पढ़ें- Bigg Boss 16: कई बड़ी फिल्मों के लिए निमृत को किया गया था अप्रोच, फैट शेमिंग, ब्रेन बर्नआउट का हो चुकी हैं शिकार
कभी दूध और पेपर बेचते थे शिव
शिव के लिए इतना कुछ करना आसान नहीं था। शिव के परिवार की बात करें तो उनके पिता का पान का दुकान हुआ करता था। जहां वह अपने पिता के साथ काम करते थे। साथ ही वह अपनी बहन के साथ न्यूजपेपर भी बेचा करते थे। उन दिनों शिव दूध भी बेचने का काम किया करते थे। इस सबके बाद शिव ने डांस क्लास खोला जहां से उनकी अच्छी कमाई हो जाती थी। अपने बैकग्राउंड के बारे में उन्होंने खुद रोडीज के ऑडिशन के समय खुलासा किया था।
इसे जरूर पढ़ें- Bigg Boss 16: घर से बेघर होने से बच गए, खुद को दंड से नहीं बचा सका यह सदस्य
क्या शिव बिग बॉस 16 के बन पाएंगे विनर
इतनी मेहनत करने के बाद उन्हें काफी मुश्किल से ये मुकाम हासिल हुआ है। बता दे अभी तक दर्शकों को उनका गेम काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। अब देखना ये होगा कि मराठी बिग बॉस जीतने के बाद क्या शिव बिग बॉस 16 के विनर बन पाएंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।