Bigg Boss 13: इस तरह होगा माहिरा शर्मा का एविक्‍शन, भूत के साथ जाएंगी घर से बाहर

बिग बॉस 13 में मिड नाइट एविक्‍शन का समय अब आ गया है। चर्चा है कि माहिरा शर्मा इस बार घर से बेघर होंगी और उन्‍हें भूत ले जाएगा। 
Updated:- 2020-02-12, 16:31 IST
rashami desai  bigg boss  winner  pic

अगर आप बिग बॉस सीजन 13 देख रहे हैं तो जाहिर है कि आपके अंदर इस बात को जानने की चाहत जरूर होगी कि बिग बॉस फिनाले के 4 दिन ही बचे हैं और घर में अभी 7 सदस्‍य हैं। हालाकि बहुत दिनों से मिड नाइट एविक्‍शन की चर्चा चल रही है। मगर, अब तक ऐसा देखने को नहीं मिला है। शो के लास्‍ट वीकेंड के वार में भी किसी का एविक्‍शन नहीं हुआ। ऐसे में घर वालों और सदस्‍यों दोनों के ही बीच में बहुत कंफ्यूजन है  कि आखिर टॉप 5 फाइनलिस्‍ट हैं कौन?  इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए बिग बॉस एक ट्विस्‍ट लेकर आ रहे हैं। इस ट्विस्‍ट में एक भूत घर के अंदर आएगा और माहिरा शर्मा को अपने साथ ले जाएगा। 

यह भूत कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्‍टर विक्‍की कौशल होंगे। विक्‍की कौशल अपनी फिल्‍म 'भूत पार्ट-1: द हॉन्‍टेड शिप' में आने वाले हैं और अपनी इस फिल्‍म को प्रमोट करने के लिए वह बिग बॉस हाउस में आधी रात में घुस जाते हैं। यह बिग बॉस का ही गेम प्‍लान होता है। बहुत दिनों से मिड नाइट एविक्‍शन की बात चल रही है और अब यह एविक्‍शन 12 फरवरी के एपिसोड में देखने को मिल सकता है।  

इसे जरूर पढ़ें: Bigg Boss13 latest Updates: क्‍या सच में माहिरा शर्मा को आधी रात में घर से बेघर कर देंगे बिग बॉस ?

vicky mahira eviction

गौरतलब है , इस वक्‍त बिग बॉस हाउस में माहिरा शर्मा, आरती सिंह और शहनाज गिल घर से बेघर होने के लिए नॉमीनेटिड हैं। देखा जाए तो इन तीनों में माहिरा शर्मा का खेल ही सबसे कम नजर आ रहा है। वह शुरुआत से ही पारस छाबड़ा के साथ ही नजर आई हैं और उनका गेम उन्‍हीं से शुरू होकर उन्‍हीं पर खत्‍म हो जाता है। हिमांशी खुराना या माहिरा शर्मा, इन 7 तस्वीरों से तय कीजिए कौन है सबसे ज्यादा स्टाइलिश

 

बहुत दिनों से सोशल मीडिया पर इस बात के चर्चे भी है कि माहिरा शर्मा का मिड नाइट एविक्‍शन हो रहा है। माहिरा शर्मा की मां से जब इस बारे में पूछा गया था तब उन्‍होंने इस बात के लिए इंकार कर दिया था कि माहिरा घर से बेघर होने वाली हैं। मगर, अब सोशल मीडिया पर यह बात जोरों से वायरल हो रही हैं कि माहिरा शर्मा को भूत अपने साथ ले जाएगा। यहां भूत से आशय विक्‍की कौशल से है। 

 

माहिरा शर्मा को भी शायद इस बात का अंदाजा है कि वह टॉप-5 फाइनलिस्‍ट में नहीं हैं क्‍योंकि बीते कुछ एपिसोड्स में उन्‍हें यह कहते देखा गया है कि वह इस बार घर से बेघर हो जाएंगे। आपको बता दें कि बिग बॉस को अपने टॉप 4 फाइनलिस्‍ट पहले ही मिल चुके हैं। सिद्धार्थ शुक्‍ला, आसिम रियाज, रश्मि देसाई और पारस छाबड़ा बिग बॉस सीजन 13 के 4 फाइनलिस्‍ट हैं । अब माहिरा के एविक्‍शन के बाद यह बात क्‍लीयर हो जाएगी कि आरती सिंह और शहनाज गिल में से कौन टॉप- 5 फाइनलिस्‍ट होगा। 

इसे जरूर पढ़ें: Bigg Boss:रश्मि देसाई की ये 5 खासियतें बना सकती हैं उन्‍हें बिग बॉस 13 का विनर

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।